कांग्रेस ने पहले चरण के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट की जारी, पूर्व PM मनमोहन सिंह, राहुल, प्रियंका समेत इन नेताओं को दी तरजीह

By अनुराग गुप्ता | Jan 24, 2022

नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मद्देनजर कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में पार्टी अध्यक्षा सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, पार्टी पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, सचिन पायलट समेत 30 नेताओं को शामिल किया गया है। प्रदेश में पहले चरण के लिए 10 फरवरी को मतदान होने वाला है। जबकि 10 मार्च को चुनाव के नतीजे सामने आएंगे। 

इसे भी पढ़ें: UP चुनाव 2022: प्रियंका गांधी के हमले पर मायावती का पलटवार, कांग्रेस को वोट देकर खराब न करें 

विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस, भाजपा समेत तमाम राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है। रैलियों पर प्रतिबंध होने की वजह से वर्चुअल माध्यम से और डोर-टू-डोर कैंपेने के जरिए मतदाताओं को लुभाने की कोशिश हो रही है। सत्ताधारी भाजपा और समाजवादी पार्टी (सपा) को चुनौती देने के लिए कांग्रेस ने महिला और युवा कार्ड खेला है। कांग्रेस महासचिव ने जहां 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देने की बात कही। वहीं उन्होंने युवाओं की समस्याओं से निपटने के लिए 'भर्ती विधान' नामक युवा घोषणा पत्र भी जारी कर दिया। 

इसे भी पढ़ें: यूपी में युवाओं पर भरोसा जता रही कांग्रेस, 166 उम्मीदवारों में से 70 प्रतिशत नए चेहरे 

कांग्रेस ने 'भर्ती विधान' के जरिए युवाओं को रोजगार का वादा किया और खाली पड़े हुए पदों को भरने की बात समेत कई महत्वपूर्ण दावे किए। इसके बावजूद कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है। कांग्रेस से टिकट मिलने के बाद भी नेता पाला बदल रहे हैं। कुछ वक्त पहले जो स्थिति भाजपा की थी और वो कांग्रेस में नजर आ रही है। इसके अतिरिक्त कांग्रेस की पोस्टर गर्ल रही प्रियंका मौर्य ने पार्टी पर संगीन आरोप लगाते हुए भाजपा का दामन थाम लिया है।

प्रमुख खबरें

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत

श्रीगंगानगर की Central Jail में तलाशी के दौरान कैदी का हमला, जेलर हेमराज वैष्णव घायल

Titan Q2 Results: दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुना होकर 2,393 करोड़ रुपये हुआ