उत्तराखंड चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 11 उम्मीदवारों की सूची, हरीश रावत को रामनगर से तो अनुकृति को लैंसडाउन से मैदान में उतारा

By अनुराग गुुप्ता | Jan 24, 2022

देहरादून। उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। इस सूची में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, भाजपा से कांग्रेस में आए हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाईं रावत समेत 11 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। आपको बता दें कि कांग्रेस ने हरीश रावत को रामनगर से और अनुकृति गुसाईं रावत को लैंसडाउन से चुनावी मैदान में उतारा है। 

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड में युवा वोटर्स को लुभाने में जुटी पार्टियां, बेरोजगारी को देखते हुए नौकरी देने का कर रहीं वादा

इससे पहले कांग्रेस ने 53 उम्मीदवारों के नाम जारी किए थे। जिसमें 18 सीटों पर पार्टी ने नए उम्मीदवारों पर दांव लगाया है। इतना ही नहीं पिछला चुनाव लड़ने वाले कुछ उम्मीदवारों का पत्ता भी साफ हुआ है। सूची के मुताबिक, प्रदेशाध्यक्ष गणेश गोदियाल को पौड़ी गढ़वाल जिले की श्रीनगर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। वह पहले भी इस विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। जबकि प्रीतम सिंह को उनकी वर्तमान सीट चकराता से ही उम्मीदवार बनाया गया है।

प्रमुख खबरें

नेपाल की जलविद्युत परियोजनाओं में बाढ़ से 933 कर्मी लापता, 600 के सुरंगों में फंसे होने की आशंका

नेपाल बाढ़ में शवों की शिनाख्त बनी चुनौती, पोखरा अस्पताल में एक शव पर तीन परिवारों ने किया दावा

आरबीआई का खुलासा: बैंकों में 75 प्रतिशत से अधिक व्यक्तिगत जमा 40 साल से ऊपर के लोगों की

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भारत की जीडीपी 7.8 प्रतिशत बढ़ी