Andhra Pradesh : कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों के लिए जारी किया घोषणापत्र, सत्ता में आने पर महिलाओं को सालाना एक लाख रुपये देने का वादा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 31, 2024

अमरावती। कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश में ‘‘नौ गारंटी’’ की घोषणा करते हुए कहा है कि यदि वह 13 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में सत्ता में आती है तो वह वंचित तबके की महिलाओं को सालाना एक लाख रुपये देगी और दो लाख रुपये का कृषि ऋण माफ करेगी। 

उन्होंने कहा, ‘‘बहुत विचार-मंथन के बाद कांग्रेस पार्टी उत्कृष्ट गारंटी लेकर आई है। हर गरीब परिवारों को लगभग 8,500 रुपये मासिक यानी एक लाख रुपये सालाना देंगे। यह राशि महालक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को दी जाएगी। यह पार्टी की दूसरी गारंटी होगी।’’ 

इसे भी पढ़ें: PM Modi के 370 का लक्ष्य हासिल करने में दक्षिण भारत करेगा मदद, BJP की TRP सबसे ज्यादा: गडकरी

न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों को अतिरिक्त 50 प्रतिशत, रोजगार गारंटी योजना के तहत न्यूनतम मजदूरी बढ़ाकर 400 रुपये प्रतिदिन करना, बालवाड़ी से स्नातोकतर तक मुफ्त शिक्षा देना पार्टी द्वारा दी गई कुछ गारंटी हैं। कांग्रेस ने प्रत्येक गरीब बेघर परिवार को पांच-पांच लाख रुपये का मकान आवंटित करने, लाभार्थियों को चार-चार हजार रुपये की मासिक सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने और दिव्यांगजन को छह-छह हजार रुपये देने का भी वादा किया।

प्रमुख खबरें

Noida Metro में बना नया कीर्तिमान, 23 अक्टूबर को 1.05 लाख यात्रियों ने किया सफर

MP CM Mohan Yadav ने Dhar में 2,388 करोड़ रुपये की Irrigation Project शुरू की

ED ने Mumbai Airport से वकील को पकड़ा, 28000 करोड़ के साइबर फ्रॉड में कार्रवाई

France में महंगाई और शिक्षा के मुद्दे पर बड़ा मार्च, पेरिस में पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले