कांग्रेस ने इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें किया याद, प्रियंका ने फोटो साझा कर लिखा- लड़की हूं, लड़ सकती हूं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 19, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर शुक्रवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ‘शक्ति स्थल’ पहुंचकर इंदिरा गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित किए। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी दादी इंदिरा गांधी को याद करते हुए ट्वीट किया, ‘‘देश के सबसे होनहार प्रधानमंत्रियों में इंदिरा गांधी जी का नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। उनकी सबसे बड़ी शक्ति थी जनता के बीच रहकर उनके सुख-दुख बांटना। दादी, आपका साहस हमेशा प्रेरित करता है। आपको आज भी अपने साथ पाता हूं। भावपूर्ण श्रद्धांजलि।’’ 

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा