Congress को सिर्फ चुनाव के समय ही गांव, गरीब और किसान याद आते हैं: PM Modi

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 11, 2024

झाबुआ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार आदिवासियों के हितों के लिए काम कर रही है, जबकि विपक्षी कांग्रेस को सिर्फ चुनाव के समय ही गांव, गरीब और किसान याद आते हैं। प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में आदिवासी समुदाय के लोगों की एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कुछ ही महीनों में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले इस साल प्रधानमंत्री मोदी की मध्य प्रदेश की यह पहली यात्रा है। उन्होंने कहा,‘‘ हमने वोट के लिए नहीं, बल्कि आदिवासियों के स्वास्थ्य को लेकर सिकल सेल एनीमिया के खिलाफ अभियान शुरू किया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ कांग्रेस को केवल चुनाव के समय ही गांव, गरीब और किसान याद आते हैं।’’ 

इसे भी पढ़ें: Ayodhya में उत्तर प्रदेश के विधायकों ने किए रामलला के दर्शन, Yogi Adityanath भी रहे मौजूद

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ मैं झाबुआ में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने नहीं, बल्कि आपका सेवक बनकर आया हूं। हमारी डबल इंजन सरकार मध्य प्रदेश में दोगुनी गति से काम कर रही है।’’ प्रधानमंत्री मोदी ने मतदाताओं से भाजपा को 370 लोकसभा सीट जीतने के लिए पिछले चुनाव की तुलना में प्रत्येक बूथ पर 370 अतिरिक्त वोट सुनिश्चित करने को कहा।

प्रमुख खबरें

हाथों में कलाश्निकोव और यहूदियों को गोली मारने की इच्छा, सामने आई पूर्व हमास चीफ के बेटे की चिट्ठी

कार्यकर्ताओं की समस्याएं सीधे सुनेंगे पार्टी नेता, BJP दफ्तर में शुरू हुई जन सुनवाई

Rajnath Singh का कांग्रेस पर हमला, कहा बांग्लादेश जैसे हालात बनाने की कोशिश कर रहा विपक्ष

Night Shift करने वाली महिलाओं में Breast Cancer का खतरा, रिसर्च में सामने आया कनेक्शन