अग्निपथ योजना के विरोध में जंतर-मंतर पर कांग्रेस का सत्याग्रह, धरने पर बैठे प्रियंका समेत पार्टी के दिग्गज नेता

By अंकित सिंह | Jun 19, 2022

अग्निपथ योजना को लेकर अब राजनीतिक संग्राम छिड़ा हुआ है। कांग्रेस ने पूरी तरीके से इस योजना का विरोध करने का ऐलान कर दिया है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस के नेता इस योजना के विरोध में जंतर-मंतर पर सत्याग्रह कर रहे हैं। कांग्रेस के सत्याग्रह में प्रियंका गांधी, सचिन पायलट, दिग्विजय सिंह, केसी वेणुगोपाल, अधीर रंजन चौधरी सहित पार्टी के कई और दिग्गज नेता मौजूद है। इस दौरान पार्टी नेता सचिन पायलट ने कहा कि कोविड के बहाने से आपने (सरकार) 2 साल से भर्तियां रोक रखी थी। 1.25 लाख भर्तियां केवल फौज में खाली है। आप सिर्फ भ्रमित कर लोगों का भविष्य खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। हम सत्याग्रह कर सरकार को यह योजना वापस लेने के लिए मजबूर करेंगे।

इसे भी पढ़ें: अग्निपथ योजना को वापस ले सरकार, युवाओं के साथ खड़ी है कांग्रेस: नाना पटोले

इससे पहले कांग्रेस ने केंद्र सरकार से सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए पेश की गई ‘अग्निपथ’ भर्ती योजना को तत्काल वापस लेने की मांग की थी और कहा कि उसे राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करना बंद करना चाहिए और युवाओं को आग में नहीं झोंकना चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ‘अग्निपथ’ योजना को शनिवार को ‘दिशाहीन’ बताया और कहा कि उनकी पार्टी इसे वापस करवाने के लिए संघर्ष का वादा करती है। उन्होंने इस योजना का विरोध कर रहे युवाओं से अपनी मांगों के लिए शांतिपूर्ण और अहिंसक ढंग से आंदोलन करने की अपील की।

प्रमुख खबरें

Black Sea में बुल्गारिया तट के पास ड्रोन हमले में डूबा वाणिज्यिक पोत

Texas के Fort Hood में 13 हत्याओं के दोषी Nidal Hasan को 3 दिसंबर को मिलेगी मौत की सजा

Explained | France Student Protests | फ्रांस में 4 लाख से ज्यादा लोग सड़कों पर क्यों उतरे? जानिए क्यों सुलग रहा है पेरिस और क्या हैं मांगें?

UNLF P शांति समझौता मणिपुर में स्थिरता की राह में बड़ा कदम: सरकार