‘अग्निपथ’ और राहुल से पूछताछ के विरोध में कांग्रेस का ‘सत्याग्रह’ , कई कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने ‘नेशनल हेराल्ड’ से जुड़े कथित धनशोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की, अपने पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से पूछताछ और सेना में भर्ती की नयी ‘अग्निपथ’ योजना का विरोध करते हुए सोमवार को यहां ‘सत्याग्रह’ किया। ‘अग्निपथ’ योजना और राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में नारेबाजी एवं प्रदर्शन कर रहे कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कांग्रेस महासचिव अजय माकन ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ईडी के माध्यम से मुख्य विपक्षी पार्टी और उसके पूर्व अध्यक्ष पर अनुचित दबाव बनाने की कोशिश कर रही है। राहुल गांधी से आज ईडी फिर से पूछताछ कर रही है।

इसे भी पढ़ें: दो मौलवियों की हत्या करने वाले दोषी को सुनाई गई फांसी की सजा, पाकिस्तान के रास्ते अवैध रूप से ईरान में घुसा था

सरकार द्वारा झूठी एवं चुनिंदा ढंग से खबरों को गढ़ कर राहुल गांधी एवं कांग्रेस की छवि धूमिल करने की साजिश की गई है।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘ईडी एवं सीबीआई द्वारा एक योजना चलाई जा रही है- इसका नाम है “ग्लो एंड लवली” योजना। इसके तहत, ‘सरकार के खिलाफ मत बोलो, चुप हो जाओ, या भाजपा में आ जाओ तो सब गुनाह माफ़ और साफ सुथरे बनकर निकल जाओ’ का फार्मूला है।’’ माकन ने सवाल किया, ‘‘पीएमएलए के तहत कौन सा अनुसूचित अपराध है, जिसकी ईडी ने जांच शुरू की है? किस पुलिस एजेंसी ने अनुसूचित अपराध के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की है? अगर दर्ज हुई है तो प्राथमिकी कहां है?क्या आप हमें प्राथमिकी की कॉपी दिखाएंगे? क्या आप जानते हैं कि अनुसूचित अपराध और एफआईआर के बिना, ईडी के पास पीएमएलए के तहत जांच शुरू करने का कोई अधिकार नहीं है?’’

सेना में भर्ती की नयी अल्पकालिक ‘अग्निपथ’ योजना के संदर्भ में कांग्रेस महासचिव ने आरोप लगाया ‘‘ इस योजना का मतलब नो रैंक नो पेंशन और 4 साल की सेवा के बाद ‘भरी जवानी में रिटायरमेंट का टेंशन’ है।’’ उन्होंने दावा किया कि पूर्व मुख्य रक्षा प्रमुख दिवंगत विपिन रावत ने हेलीकॉप्टर हादसे में अपनी मृत्यु से कुछ महीने पहले यह प्रस्ताव दिया था कि सैनिकों के सेवानिवृत्त होने की आयु 58 वर्ष की जाए, जो फिलहाल 17 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो जाते हैं। माकन ने आरोप लगाया कि यह योजना जनरल बिपिन रावत की सोच के विरुद्ध है और उनके अपमान की दास्तान है।

प्रमुख खबरें

जब जब देश के साथ खड़े होने की बात आती है, तब तब Rahul Gandhi की राह अलग क्यों हो जाती है?

CJP के Jantar Mantar प्रदर्शन पर भड़की BJP, Sambit Patra बोले- राजधानी को बंधक बनाने की साजिश हुई फ्लॉप

Shashi Tharoor ने Delhi में Internet और Metro बंदी पर केंद्र को घेरा, CJP सदस्यों की मांगी रिहाई

सुनील गावस्कर बोले: West Indies के खिलाफ 17वें ओवर में Kuldeep Yadav को गेंद थमाना भारत की बड़ी भूल