कांग्रेस बोली- ठेकेदार के आत्महत्या मामले में न्याय के लिए ईश्वरप्पा की गिरफ्तारी जरूरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 13, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने कर्नाटक के ग्रामीण विकास मंत्री के.एस. ईश्वरप्पा पर सरकारी ठेके में 40 प्रतिशत का कमीशन लेने का आरोप लगाने वाले एक ठेकेदार के कथित आत्महत्या के मामले को लेकर बुधवार को कहा कि ‘हत्या और भ्रष्टाचार के आरोप में’ मंत्री की गिरफ्तारी न्याय के लिए जरूरी है। पार्टी महासचिव और कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘हत्या और भ्रष्टाचार के आरोप में मंत्री ईश्वरप्पा की गिरफ्तारी ही भाजपा कार्यकर्ता को न्याय दिलानेका एकमात्र रास्ता है।’’ उन्होंने सवाल किया, ‘‘प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं? मुख्यमंत्री चुप क्यों हैं? भाजपा अध्यक्ष चुप क्यों हैं?’’ सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि भाजपा की चुप्पी इस का संकेत है कि सत्ता में शीर्ष पर बैठे लोगों की भ्रष्टाचार में संलिप्तता है। गौरतलब है कि ठेकेदार संतोष पाटिल उडुपी के एक लॉज में संदिग्ध अवस्था में मृत पाए गए थे। कर्नाटक के ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री ईश्वरप्पा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार