कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से मांगा इस्तीफा, कृषि मंत्री के खिलाफ करवाएगें एफआईआर

By दिनेश शुक्ल | Sep 23, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया अध्यक्ष और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की बात कही है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रेसवर्ता के दौरान पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने प्रदेश की शिवराज सरकार पर झूठ और भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतंत्र के मंदिर विधानसभा में प्रदेश के कृषि मंत्री एक सवाल के जबाब का उत्तर देते हुए यह मानते है कि कांग्रेस की कमलनाथ सरकार जय किसान कृषि ऋण माफी योजना में 26 लाख 95 हजार किसानों का 11 हजार 6 सौ करोड़ रुपये से अधिक किसानों का ऋण माफ किया वही प्रदेश के दो-दो मंत्री उस सच को झुठलाने में लगे है।  किसानों की कर्ज माफी को जो कृषि मंत्री कांग्रेस का पाप कहकर किसानों से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की बात कहते थे लेकिन वो तो एफआईआर दर्ज नहीं करवा पाए लेकिन कांग्रेस कृषि मंत्री कमल पटेल के खिलाफ उनके क्षेत्र में झूठ और भ्रम फैलाने को लेकर एफआईआर दर्ज करवागी। जीतू पटवारी ने कहा कि कमलनाथ जी ने मीडिया के सामने किसान कर्ज माफी के दस्तवेज पेन ड्राइव में उपलब्ध करवाए और मुख्यमंत्री को इस मुद्दे पर किसी भी मंच पर आकर बहस करने की चुनोती दी लेकिन झूठ और भ्रम फैलाने वाले भाजपा नेताओं की कलई विधानसभा में खुल गई। 

इसे भी पढ़ें: नरोत्तम मिश्रा की 'मैं मास्क नहीं पहनता' टिप्पणी पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पूछा- क्या कायदे बस आम लोगों के लिए हैं ?

इस दौरान पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि अध्यादेशो के विरोध में पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी द्वारा क्रमबद्ध आंदोलन चलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि चरण बद्ध तरीके से 24 सितंबर को प्रदेश के सभी 52 जिला मुख्यालयों में इन कृषि अध्यादेशों को लेकर प्रेसवर्ता कर किसानों के साथ कलेक्टरों को ज्ञापन सौपेंगे। यह सिलसिला 10 अक्टूबर तक चलेगा जिसमें मुख्य रूप से कृषि मंडी संशोधन बिल का विरोध करते हुए सरकार से इसे वापस लेने का दवाब बनाया जाएगा साथ ही कांग्रेस पार्टी राज्यपाल को भी इस बिल को लेकर ज्ञापन देगें जिसे राजपाल राष्ट्रपति को भेजकर इन किसान विरोधी बिलों पर हस्ताक्षर न करने का आग्रह किया जाएगा साथ ही राष्ट्रपति से इन बिलो को वापस लौटाने का आग्रह कांग्रेस पार्टी करेगी। जीतू पटवारी प्रदेश की जनता से सफेद झूठ बोलने और गुमराह करने की घृणित राजनीति के लिए कांग्रेस मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का इस्तीफा मांगती है। मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर प्रदेश की जनता को भ्रमित करने के लिए तत्काल अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया को इस झूठ के लिए तत्काल प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत