कांग्रेस ने अखिलेश और मायावती समेत विभिन्न विपक्षी नेताओं को भेजा भारत जोड़ो यात्रा का निमंत्रण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 26, 2022

लखनऊ। कांग्रेस ने आगामी तीन जनवरी को उत्तर प्रदेश में दाखिल होने जा रही पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा में शिरकत के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती समेत विभिन्न विपक्षी दलों के नेताओं को निमंत्रण भेजा है। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रवक्ता अशोक सिंह ने पीटीआई/ को बताया कि पार्टी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव, बसपा प्रमुख मायावती और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी को भारत जोड़ो यात्रा में शिरकत के लिए सोमवार को निमंत्रण भेजा है।

इसे भी पढ़ें: President Murmu ने आंध्र प्रदेश के श्रीशैलम मंदिर में पूजा-अर्चना की

गौरतलब है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आगामी तीन जनवरी को गाजियाबाद के लोनी के रास्ते उत्तर प्रदेश में दाखिल होगी। उसके बाद वह बागपत और शामली होते हुए हरियाणा के लिए कूच करेगी। इस दौरान भारत जोड़ो यात्रा तीन दिनों तक उत्तर प्रदेश में ही रहेगी। यात्रा में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ-साथ पार्टी महासचिव तथा दल की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा भी शामिल रहेंगी। यात्रा के प्रदेश समन्वयक पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने पिछले दिनों संवाददाता सममेलन में बताया था कि भारत जोड़ो यात्रा किसी पार्टी की नहीं बल्कि पूरे देश की है और इसमें विभिन्न विपक्षी दलों को भी आमंत्रित किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Billionaires List में बड़ा उलटफेर, Gautam Adani ने अंबानी को पछाड़ा, संपत्ति में अरबों का इजाफा

Rajasthan Govt की नई पहल, नारी शक्ति रन से Women Empowerment और Fit India का दिया संदेश

Delhi Airport पर टला बड़ा हादसा, Akasa Air की Flight उड़ान से पहले SpiceJet विमान से टकराई

तेलंगाना की बजाए असम क्यों नहीं गए...अभिषेक मनु सिंघवी की दलील भी काम न आई, पवन खेड़ा को SC से नहीं मिली अग्रिम जमानत