Congress ने मेघालय में ‘खराब’ स्वास्थ्य प्रणाली पर एनपीपी की निंदा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 17, 2023

शिलांग। मेघालय में कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा करने में नाकाम रही है और ‘‘शिशु एवं मातृ मृत्यु दर सूचकांक के मामले में राज्य का प्रदर्शन बहुत खराब’’ है। चुनावी राज्य में बृहस्पतिवार को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की मीडिया समन्वयक बबीता शर्मा ने कहा कि एनपीपी ने 2018 के चुनावी घोषणापत्र में मेघालय में महिलाओं को सशक्त करने का वादा किया था लेकिन ‘‘आंकड़े हमें कोई और ही कहानी बयां करते हैं’’।

शर्मा ने कहा कि कोनराड संगमा के नेतृत्व वाली सरकार ने घोषणा की थी कि वह स्कूल छोड़ने की दर को कम करने के लिए कदम उठाएगी, लेकिन मेघालय के लिए 2019-20 में सकल नामांकन अनुपात बताता है कि ‘‘राज्य सूची में अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर जैसे अन्य पूर्वोत्तर प्रदेशों से पीछे है’’। एआईसीसी नेता ने सत्तारूढ़ पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि मेघालय महिलाओं के खिलाफ अपराध को कम करने में भी नाकाम रहा है। मेघालय में 27 फरवरी को चुनाव होने वाले हैं और मतों की गिनती दो मार्च को होगी।

प्रमुख खबरें

Akshaya Tritiya पर आर्थिक तंगी से हैं परेशान? अपनाएं गंगाजल के ये अचूक Wealth Tips

Yogi Government में बड़े बदलाव की आहट, Performance पर होगा फैसला, कई नए चेहरों को मिलेगा मौका

Top 10 Breaking News 17 April 2026 | Womens Reservation Bill | Sanjeev Arora Money Laundering Case | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Agra Crime | खून से लाल हुआ होटल का कमरा: शराब, शबाब और फिर खूनी विवाद, महिला ने अपने साथी को बेरहमी से मारा