BJP के SC सम्मेलन में बोले अमित शाह, देशभर से धीरे-धीरे लुप्त हो रही कांग्रेस और दुनिया से कम्युनिस्ट पार्टी

By अनुराग गुप्ता | Sep 03, 2022

तिरुवनंतपुरम। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को तिरुवनंतपुरम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एससी सम्मेलन को संबोधित करते हुए ग्रैंड ओल्ड पार्टी 'कांग्रेस' पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देशभर से कांग्रेस धीरे-धीरे लुप्त हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने नौसेना के नए निशान का भी जिक्र किया।

नौसेना को मिला नया निशान

इसी बीच उन्होंने आईएनएस विक्रांत का जिक्र किया और कहा कि नौसेना को गुलामी की सभी निशानियों को पीछे छोड़कर अपनी वैभवशाली संस्कृति को गर्व करने वाले शिवाजी महाराज के राजचिह्न से संस्कारित एक नया निशान भी मोदी जी ने देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मैं केरल भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई देना चाहता हूं क्योंकि पूरे देशभर में काम करने के लिए राष्ट्रभक्ति चाहिए लेकिन केरल में काम करने के लिए राष्ट्रभक्ति, बलिदान की ताकत और बहादुरी तीनों चाहिए।

इसे भी पढ़ें: अभिषेक बनर्जी से ईडी ने की 7 घंटे तक पूछताछ, टीएमसी नेता बोले- जनमत के खिलाफ काम कर रही भाजपा 

अमित शाह ने कहा कि 2014 में जब देश की महान जनता ने मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा को सरकार बनाने का मौका दिया। उस वक्त मोदी जी पहली बार सांसद बने और प्रधानमंत्री भी बने, जब वो संसद गए थे तो उन्होंने संसद की सीढ़ियों को माथे से लगाकर उन्होंने कहा था कि यह भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार दलित सरकार दलितों की, पिछड़ों की, गरीबों की सरकार है।

प्रमुख खबरें

Gautam Gambhir ने Shivam Dube के बैटिंग ऑर्डर का किया बचाव, बोले टी20 में सिर्फ ओपनर पक्के

Delhi में Jantar Mantar प्रदर्शन से पहले Abhijeet Dipke का दावा, PM मोदी डरे हुए हैं

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन