BJP के कैंपेन पर कांग्रेस बोली, ध्यान भटकाने की कोशिश, अखिलेश यादव का तंज- लगता है मेले में बिछड़ा परिवार मिल गया

By अंकित सिंह | Mar 04, 2024

राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के "परिवारवाद" हमले के एक दिन बाद, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एकजुटता दिखाते हुए, प्रमुख भाजपा नेताओं और मंत्रियों ने 4 मार्च को अपने एक्स अकाउंट प्रोफाइल और बायोस को "मोदी का परिवार" में बदलकर एक वायरल अभियान शुरू किया। गृह मंत्री अमित शाह, पीयूष गोयल, नितिन गडकरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरेन रिजिजू, शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित केंद्रीय मंत्री और नेता माइक्रोब्लॉगिंग साइट X पर अपना प्रोफ़ाइल नाम बदलने वाले पहले लोगों में से थे। 

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि ये मुद्दों से भटकाना है। मुख्य मुद्दे हैं महंगाई, पेपर लीक और बेरोजगारी... वे विषयों से भाग रहे हैं। बीजेपी 'ध्यान भटकाओ' अभियान चला रही है। पीएम मोदी को भ्रष्टाचार और परिवारवाद पर बोलना बंद कर महंगाई, बेरोजगारी, आर्थिक असमानता, गरीबी और महिलाओं के खिलाफ अपराध पर बोलना शुरू करना चाहिए। भाजपा के कैंपेन पर अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि लगता है मेले में बिछड़ा परिवार मिल गया। 

इसे भी पढ़ें: PM Modi ने तेलंगाना को दी बड़ी सौगात, कहा- ये चुनावी सभा नहीं, देश में चल रहा विकास का उत्सव

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने पटना में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में रविवार को प्रधानमंत्री मोदी पर ‘अपना परिवार’ ना होने को लेकर कटाक्ष किया था। उन्होंने एक रैली में कहा था, ‘‘अगर नरेन्द्र मोदी के पास अपना परिवार नहीं है तो हम क्या कर सकते हैं। वह राम मंदिर के बारे में डींगें मारते रहते हैं। वह सच्चे हिंदू भी नहीं हैं। हिंदू परंपरा में बेटे को अपने माता-पिता के निधन पर अपना सिर और दाढ़ी मुंडवानी चाहिए। जब मोदी की मां की मृत्यु हुई तो उन्होंने ऐसा नहीं किया।” प्रधानमंत्री मोदी ने लालू के इस आरोप पर सोमवार को पलटवार किया और कहा कि भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टीकरण में आकंठ डूबे ‘इंडी गठबंधन’ के नेता बौखलाते जा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

सहारनपुर PNB करेंसी चेस्ट फेक नोट मामले में NIA ने दो मुख्य साजिशकर्ताओं को पकड़ा

Delhi Police ने पकड़ा अंतरराज्यीय Heroin रैकेट, 60 करोड़ रुपये की खेप संग 7 गिरफ्तार

Punjab Assembly सत्र 10 मिनट में स्थगित, Congress ने आप सरकार को घेरा

केरलम में SMA दवाओं को लेकर विवाद के बीच मंत्री K Muraleedharan की बैठक पर सफाई