स्मृति ईरानी का कांग्रेस पर आरोप, कहा- राष्ट्र विरोधी नारेबाजी करने वालो का दे रही साथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 18, 2019

नयी दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को कहा कि "भाजपा भारत को एक मजबूत राष्ट्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है जबकि कांग्रेस भारत विरोधी नारेबाजी करने वालों के साथ खड़ी है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुये कहा कि उनके एक वरिष्ठ नेता ने राजद्रोह को परिभाषित करने वाले कानून को निरस्त करने की वकालत की थी। 

इसे भी पढ़ें: कन्हैया पर लगे आरोप के बाद सिब्बल बोले, खत्म किया जाए देशद्रोह कानून

स्मृति ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘जहां एक तरफ भाजपा भारत को एक मजबूत और उदीयमान राष्ट्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है वहीं कांग्रेस उन लोगों के साथ खड़ी है जिन्होंने ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ जैसे नारे लगाए।’ भारत के खिलाफ फरवरी 2016 में जेएनयू में एक कार्यक्रम के दौरान कथित नारे लगाए गये थे। दिल्ली पुलिस ने इस सप्ताह की शुरूआत में इस मामले में एक आरोपपत्र दाखिल किया है। 

प्रमुख खबरें

मेरे लिए अमेठी और रायबरेली अलग-अलग नहीं : Rahul Gandhi

डूब रहे थे 20 पाकिस्तानी! भारत ने ऐसे बचाई जान, अरब सागर में नौसेना की कार्रवाई

अगर आपको भी इन चीजों के खाने से होती है क्रेविंग, तो शरीर में है विटामिन्स की कमी

12 Digit Masterstroke | Aadhaar Card कैसे बना भारत के नागरिक की पहचान, IT खुफिया टीम कौन थी, कैसे दिया गया इस पूरी योजना को अंजाम? यहां जानें सब कुछ