Congress MP Imran Pratapgarhi पर Atiq Ahmed की तारीफ करने और हिंदू विरोधी भाषण देने का लगा आरोप

By नीरज कुमार दुबे | Apr 20, 2023

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जहां अतीक अहमद को दफनाया गया वहां कांग्रेस की ओर से निगम पार्षद पद के प्रत्याशी ने एक दिन पहले तिरंगा लगा दिया था और माफिया डॉन के लिए भारत रत्न की मांग कर डाली थी। इस घटना पर देश ने आक्रोश जताया तो कांग्रेस ने उस नेता को पार्टी से बाहर निकाल दिया। लेकिन अब कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने जो कुछ किया है उसको देखते हुए कांग्रेस को समझना होगा कि सिर्फ एक नेता को पार्टी से बाहर निकालने से काम नहीं चलेगा। दरअसल माफियाओं और अपराधियों का धर्म देखकर उससे प्यार करने या नफरत करने की जो सोच कांग्रेस के भीतर घुसी हुई है उस सोच को पहले खत्म करना होगा।

इसे भी पढ़ें: Karnataka: 'नरेंद्र मोदी भगवान नहीं जो...', सिद्धारमैया के बयान पर प्रह्लाद जोशी का पलटवार

यह सवाल हम इसलिए भी पूछ रहे हैं क्योंकि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी बार-बार कह रहे थे कि नफरत के बाजार में उन्होंने मोहब्बत की दुकान खोल ली है। इसलिए आश्चर्य होता है कि मोहब्बत की दुकान से नफरत कैसे बिक रही है? इसके अलावा, बात सिर्फ इमरान प्रतापगढ़ी की ही नहीं है। कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में कन्हैया कुमार का नाम भी शामिल है। जरा सोचिये जो व्यक्ति टुकड़े टुकड़े गैंग का सदस्य रहा हो और जिस पर देशद्रोह का आरोप लगा हो उससे कर्नाटक की जनता किस प्रकार के उपदेशों की अपेक्षा करेगी?

बहरहाल, कर्नाटक की वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने इमरान के बयान पर वार करते हुए कहा है कि कर्नाटक में हिंदू विरोधी भाषण दिया गया है इसलिए हम इमरान पर कार्रवाई की मांग करते हैं।

प्रमुख खबरें

Magnus Carlsen का दबदबा बरकरार, Esports World Cup में Denis Lazavik को हराकर बने लगातार दूसरी बार चैंपियन

Ayush Shetty का World Championship में ऐतिहासिक आगाज, World No. 1 Shi Yuqi को बेंगलुरु में चटाई धूल

Tim Seifert की आतिशी पारी से Manchester Super Giants चैंपियन, Lord’s में Trent Rockets का खिताबी सपना टूटा

Hockey World Cup: England के खिलाफ 32 साल का सूखा खत्म करने से चूका India, अब Pakistan से महामुकाबला