Maharashtra में कांग्रेस ने शुरू की अपनी चुनावी तैयारी, खड़गे बोले- राजनीतिक जालसाज़ी का बराबर जवाब देंगे

By अंकित सिंह | Jul 11, 2023

महाराष्ट्र में राजनीतिक उठापटक का दौर जारी है। आज महाराष्ट्र को लेकर कांग्रेस की बड़ी बैठक हुई। इस बैठक के बाद कांग्रेस ने चुनाव को लेकर अपनी रणनीति बनाई है। कांग्रेस फिलहाल महाराष्ट्र में महा विकास आघाडी गठबंधन के भीतर है। महा विकास आघाडी में शरद पवार गुट की एनसीपी और उद्धव ठाकरे की शिवसेना शामिल है। बैठक के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने साफ तौर पर कहा कि मोदी सरकार से जनता परेशान है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दे को वह जनता के बीच उठाएगी।

कांग्रेस का प्लान

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि हमने आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। हम प्रदेश में हर स्तर पर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं। हम महाराष्ट्र के लोगों के साथ किसानों की आत्महत्या, महंगाई, बेरोजगारी और अन्य मुद्दों पर बात करेंगे। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में जब भी चुनाव होगा कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आएगी। उन्होंने कहा कि हम महाराष्ट्र में एक बस यात्रा निकालेंगे और मोदी सरकार ने कैसे डर पैदाकर महाराष्ट्र की विचारधारा को खरीदने का काम किया है- ये बात जनता को बताएंगे। बैठक में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले, पार्टी के राज्य प्रभारी एचके पाटिल, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण एवं अशोक चव्हाण, वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक और कई अन्य नेता मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें: 'राजनीति अब आईपीएल की तरह', उद्धव ठाकरे बोले- देश और महाराष्ट्र की राजनीति निचले स्तर पर

केसी वेणुगोपाल का बयान

वहीं पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि आज से, हमने महाराष्ट्र से शुरुआत करते हुए संसदीय चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि सभी वरिष्ठ नेताओं को संसदीय क्षेत्रों की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। सितंबर में हम महाराष्ट्र के प्रत्येक जिले में विशाल पदयात्रा करेंगे। नवंबर और दिसंबर में संयुक्त बस यात्रा होगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को महाराष्ट्र के वरिष्ठ पार्टी नेताओं के साथ बैठक की जिसमें पार्टी को उसके इस पुराने गढ़ में फिर से मजबूत बनाने और ‘जनादेश पर भारतीय जनता पार्टी के हमलों’ का कड़ा राजनीतिक उत्तर देने पर जोर दिया गया। 

प्रमुख खबरें

Iran पर कहर बनकर टूटेगा America? फिर से निकाल दिया अपना ब्रह्मास्त्र

कंगाली और Forex Crisis से जूझता Pakistan, US से 10 Billion Dollar के Economic Package की बड़ी गुहार

26 दिन से Hunger Strike पर Sonam Wangchuk, Medanta में स्थिर; सरकार से रखी बड़ी शर्त

आखिर कैसे थमेगा अमेरिका-ईरान युद्ध? कबतक राहत पाएगी दुनिया? समझिए