Karnataka में कांग्रेस ने भी दिखानी शुरू की अपनी ताकत, मैदान में उतरे राहुल गांधी, भाजपा पर बरसे

By अंकित सिंह | Mar 20, 2023

कर्नाटक में मई महीने में होने वाले विधानसबा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों में अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा पहले ही अपनी ताकत लगानी शुरू कर दी है। अब कांग्रेस भी वहां मजबूती से चुनाव लड़ने की तैयारी में है। राज्य में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही माना जा रहा है। कांग्रेस के लिए आज पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी खुद मैदान में उतरे। उन्होंने बेलगावी में एक जनसबा को संबोधित भी किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद रहे। खड़गे और राहुल गांधी ने बेलगावी में युवा क्रांति समागम का शुभारंभ किया।

इसे भी पढ़ें: Karnataka: जेपी नड्डा बोले- राहुल गांधी की रीपैकेजिंग कर रही कांग्रेस, परिवारवाद वालों ने भारत को छोटा और कमजोर बनाया

इस दौरान राहुल गांदी ने बेरोज़गारी को लेकर भाजपी नीत केंद्र सरकार को घेरा। राहुल ने कहा कि केंद्र सरकार बेरोज़गारी कम करने के लिए कुछ नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ग्रेजुएट्स बेरोजगारों को 2 साल तक हर महीने 3,000 रुपए देगी और डिप्लोमा होल्डर्स को 2 साल तक हर महीने 1,500 रुपए देगी। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान, यहां के युवाओं ने कहा कि उन्हें यहां कोई नौकरी नहीं मिल रही है और लोगों ने शिकायत की कि यह सरकार भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार है, यह 40% कमीशन वाली सरकार है। आपको बता दें कि चुनावी मौसम को देखते हुए कर्नाटक कांग्रेस ने राज्य के युवाओं को बेरोजगारी भत्ता प्रदान करने के लिए चौथी गारंटी - 'युवा निधि' की घोषणा की है। 

इसे भी पढ़ें: Karnataka में कांग्रेस पर बरसे जेपी नड्डा, कहा- सिर्फ विकास के लिए भाजपा करती है काम

राहुल ने कहा कि 3,000/माह सभी बेरोजगार स्नातकों को 2 साल के लिए दिए जाएंगे। 1,500/माह सभी डिप्लोमा धारकों के लिए 2 साल के लिए होंगे। कांग्रेस की सरकार बनने पर 10 लाख युवाओं को रोजगार देंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि डेढ़ साल के भीतर 2.5 लाख खाली सरकारी पदों को भरना हमारा मुख्य काम रहेगा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कर्नाटक की भाजपा सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है। इस सरकार में कुछ भी करवाना हो तो '40% कमीशन' देना पड़ता है। इस दौरान खड़गे ने कहा कि हम एक ऐसे भारत का निर्माण करेंगे, जहां गरीबों की आवाज़ का महत्व होगा। जहां ऊंच-नीच का भेदभाव नहीं होगा।

प्रमुख खबरें

Mallikarjun Kharge का आरोप, RSS और BJP 12 साल से कमजोर कर रहे संविधान

SP ने UP Election 2027 के लिए जारी किया Manifesto, 25 लाख सरकारी नौकरियां, ग्रेजुएट्स बेरोजगार को ₹5,000 महीना देने का वादा

Supreme Court ने Packaged Food पर नमक चीनी और वसा की अलग चेतावनी जारी करने का दिया आदेश

Winter Skin Care: सर्दियों में रूखी और बेजान त्वचा से हैं परेशान? सुबह से रात तक अपनाएं ये आसान स्किन केयर रूटीन