कांग्रेस अब भी है गुपकर गठबंधन का हिस्सा, साथ लड़ेंगे डीडीसी चुनाव: फारुक अब्दुल्लाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 09, 2020

जम्मू। पीपुल्स एलायंस फॉर गुपकर डिक्लेरेशन (पीएजीडी) के अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला ने रविवार को कहा कि कांग्रेस अब भी गठबंधन का हिस्सा है और वे जम्मू-कश्मीर में डीडीसी चुनाव एक साथ लड़ेंगे। कांग्रेस पार्टी की ओर से हालांकि इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं मिली। एक दिन पहले कांग्रेस द्वारा आगामी जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित करने के बाद अब्दुल्लाह की यह टिप्पणी आयी है। अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के अध्यक्ष जी ए मीर आज उनसे मिलने आए और कहा, “हम एक साथ चुनाव लड़ रहे हैं”। अब्दुल्ला ने शहर के रघुनाथ बाजार में पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस के गठबंधन से अलग होने के सवाल का जवाब देते हुए कहा,“वे कहां अलग हो गए हैं? इसे लेकर कोई गलतफहमी नहीं होनी चाहिए। कांग्रेस गठबंधन का हिस्सा है और हम (डीडीसी) चुनाव एक साथ लड़ रहे हैं।” कांग्रेस ने अब तक गठबंधन की किसी भी बैठक में हिस्सा नहीं लिया है।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट