किसानों की खुदकुशी से जुड़ी रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस से साधा मोदी सरकार पर निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 22, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने महाराष्ट्र में तीन साल में 12 हजार किसानों की खुदकुशी से जुड़ी रिपोर्ट को लेकर शनिवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि भाजपा के शासन में मानो किसानों को मौत का अभिशाप मिला हुआ है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा,  भाजपा राज में अन्नदाता को मिला मौत का अभिशाप! भाजपा शासित महाराष्ट्र में पिछले 3 सालों में 12,000 किसानों ने आत्महत्या की है। यानी हर रोज़ 11 किसान आत्महत्या करने पर मजबूर!यह बेहद शर्मनाक है। 

उन्होंने कहा,  फडनवीस जी ने 34,000 करोड़ रुपये की क़र्ज़-माफ़ी की थी, उसका क्या हुआ? उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों का मुद्दा उठाते हुए सुरजेवाला ने कहा,  चुनाव से पहले भाजपा सरकार ने गन्ना किसान से वादा किया था कि सारा बक़ाया भुगतान 14 दिन में होगा। अब गन्ना किसान का बक़ाया 18,958 करोड़ रुपये हो गया। अकेले उत्तर प्रदेश में बक़ाया 11,000 करोड़ रुपये है। क्या प्रधानमंत्री जबाब देंगे?

प्रमुख खबरें

PM Modi ने CWG 2026 Sports Heroes को दिया प्रोत्साहन, युवाओं में बढ़ेगा खेल का जुनून

फिर शुरू होगा कैश वाला जमाना! UPI पेमेंट पर आपको नहीं देना होगा चार्ज, लेकिन क्या मर्चेंट ट्रांजैक्शन का असर ग्राहकों पर पड़ सकता है?

Sarfaraz Khan की लंबे इंतज़ार के बाद Team India में एंट्री, Sri Lanka Test में दिखेंगे

Vidya Vahini Yojana से छात्राएं होंगी आत्मनिर्भर, CM Rekha Gupta ने बांटी Cycle, आसान हुई School की राह