CM Bommai पर कांग्रेस का निशाना, सुरजेवाला बोले- उनकी जनसभा में कोई नहीं आ रहा, फिल्मी सितारों का ले रहे सहारा

By अंकित सिंह | Apr 17, 2023

कर्नाटक चुनाव को लेकर राजनीतिक वार-पलटवार को दौर जारी है। भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग देखने को मिल रही है। कांग्रेस ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पर निशाना साधा है। कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने साफ तौर पर कहा कि बोम्मई की जनसभा में कोई नहीं आ रहा, इसलिए अब वे फिल्मी सितारों का सहारा ले रहे हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि हम कलाकारों का सम्मान करते हैं लेकिन राजनीति और शासन गंभीर व्यवसाय है। राजनीति कोई 3 घंटे की फिल्म या गाना नहीं है, जहां आप जाकर अपना मनोरंजन कर घर चले जाएं, शासन 6.5 करोड़ से अधिक लोगों के जीवन से संबंधित है लेकिन भाजपा ने इसका मजाक बनाया है। 

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक की वरुणा हॉट सीट पर कौन सी पार्टी दिखाएगी कमाल, कांग्रेस और बीजेपी में होगा कड़ा मुकाबला

राहुल गांधी ने रविवार को विश्वास जताया कि कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सत्ता में वापसी करेगी और उन्होंने 150 से अधिक सीट पर जीत सुनिश्चित करने की पार्टी नेताओं से अपील की, ताकि ‘‘भ्रष्ट’’ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अगली सरकार नहीं ‘‘चुरा’’ सके। लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य करार दिए गए पूर्व सांसद राहुल चुनावी राज्य के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधने के लिए उद्योगपति गौतम अडाणी पर हमला बोला और उद्योगपति को ‘‘भ्रष्टाचार का प्रतीक’’ बताया।

प्रमुख खबरें

Spider-Man का आखिरी सफर: Beyond the Spider-Verse की रिलीज डेट कन्फर्म, जून 2027 में मचेगा तहलका!

Nari Shakti Act पर पहली महिला राष्ट्रपति का समर्थन, Pratibha Patil बोलीं- PM Modi का प्रयास सराहनीय

RCB vs LSG: आरसीबी और लखनऊ सुपर जाएंट्स की भिड़ंत, विराट कोहली के खेलने पर आया अपडेट

Airtel का नया Broadband Plan: 22+ OTT फ्री, 300Mbps Speed, पर क्या वाकई है पैसा वसूल?