PM Modi विधान परिषद नतीजों पर आत्ममंथन करें, Congress का Varanasi और Nagpur पर पलटवार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 29, 2026

विधान परिषद चुनाव में उसके प्रदर्शन को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तंज पर पलटवार करते हुए बृहस्पतिवार को कांग्रेस ने कहा कि पार्टी की सीटें गिनने से पहले उन्हें इस बात पर आत्ममंथन करना चाहिए कि उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी की दोनों सीटों पर और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का गढ़ माने जाने वाले नागपुर में भाजपा कैसे पराजित हुई। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘प्रवचनमंत्री जी को आत्ममंथन की जरूरत है, लेकिन वे दूसरों को प्रवचन दे रहे हैं।’’ कांग्रेस नेता ने महंगाई, बेरोजगारी और निजी निवेश का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि करोड़ों परिवार ‘‘कमरतोड़ महंगाई’’ से त्रस्त हैं, युवा बेरोजगार हैं और निजी निवेश ठप पड़ा है। उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा, ‘‘ट्रोलिंग बंद कीजिए।

कांग्रेस ने यहां जीत हासिल की है, हालांकि उसे कर्नाटक और कुछ अन्य राज्यों के विधान परिषद चुनावों में कोई सीट नहीं मिली है।

प्रमुख खबरें

Pearl Gemstone: Kundali में कमजोर चंद्रमा देखकर न पहनें Pearl, इन 4 लग्न वालों के लिए है सख्त नियम

नौकरी घोटाले में पूर्व मंत्री KN Nehru के 25 ठिकानों पर DVAC का छापा

Maharashtra MLC Elections 2026 | नागपुर ग्रेजुएट्स सीट पर कांग्रेस का कब्जा, BJP को बड़ा राजनीतिक झटका

Vakratunda Sankashti Chaturthi 29 अक्टूबर को, नोट करें गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि