UGC-NET परीक्षा विवाद पर Congress का पीएम पर हमला, जयराम रमेश ने NTA की गलतियों पर उठाए सवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 17, 2026

कांग्रेस ने यूजीसी-नेट के कुछ प्रश्नपत्रों में त्रुटियों और दोबारा परीक्षा की घोषणा को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि क्या ‘‘लाल किले की प्राचीर से देश के युवाओं को कोसने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी जिम्मेदारी पर कुछ बोलेंगे। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि आखिर एनटीए की गलती की सजा देश के छात्र क्यों भुगतें। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने जून में आयोजित यूजीसी-नेट 2026 के तीन विषयों अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र की परीक्षा रविवार को दोबारा कराने की घोषणा की।

सवाल यह है कि इतनी गंभीर त्रुटियों वाला प्रश्नपत्र तैयार और मंजूर कैसे हुआ?’’ उन्होंने पूछा, ‘‘लाखों युवाओं के करियर से जुड़ी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में ऐसी लापरवाही की जिम्मेदारी किसकी है? परीक्षा प्रणाली में गलती की कीमत अभ्यर्थी क्यों चुकाएं?’’ रमेश ने कहा कि सवाल केवल इन तीन विषयों के हजारों छात्रों का नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार को बताना चाहिए कि 84 अन्य विषयों में परीक्षा दे चुके कई हजार अभ्यर्थियों के परिणाम में देरी क्यों हुई?’’ उन्होंने कहा, ‘‘जिन युवाओं ने जून में परीक्षा दी, उनके लिए हर दिन महत्वपूर्ण है।

परिणाम से जेआरएफ, सहायक प्रोफेसर की पात्रता और पीएचडी में दाखिले जैसे अवसर जुड़े हैं।’’ कांग्रेस महासचिव ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘लाल किले की प्राचीर से देश के युवाओं को कोसने वाले प्रधानमंत्री क्या अपनी जिम्मेदारी पर कुछ बोलेंगे? देश का युवा जवाब चाहता है।

प्रमुख खबरें

Dandiya Night से पहले Dark Circles गायब करने के लिए लगाएं कच्ची हल्दी का Eye Pack

PM Modi ने flydubai के घायल कैप्टन Smit Machhar से बात कर सराहा अदम्य साहस

Drishyam 3 को लेकर दर्शकों का रिएक्शन, क्लाइमैक्स ने चौंकाया या नहीं? पढ़ें जनता का रिव्यू

Tamil Nadu में CM Vijay ने Vettri Payanam योजना का दायरा बढ़ाया, महिलाओं को मुफ़्त बस सफ़र