'गर्मी का इलाज, जेब में रखो प्याज', Delhi के Heat Action Plan पर कांग्रेस का तंज

By अंकित सिंह | May 08, 2026

कांग्रेस ने दिल्ली की मुख्यमंत्री के लू अभियान पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार के एक मंत्री ने पहले ही "गर्मी का इलाज, जेब में प्याज़ रखो" की लू कार्य योजना की घोषणा कर दी है। कांग्रेस नेता और पूर्व पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश का यह तंज केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के उस पुराने नुस्खे पर था, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि वे गर्मी के चरम मौसम में अपनी जेब में प्याज रखते हैं ताकि गर्मी से राहत पा सकें।

इसे भी पढ़ें: West Bengal में 'अधिकारी' राज की तैयारी? विधायक दल की बैठक के लिए Amit Shah कोलकाता पहुंचे, कल होगा शपथ ग्रहण

फिर उन्होंने अपनी बात साबित करने के लिए अपनी जेब से एक प्याज निकाला, जिससे वहां मौजूद लोग खूब हंसे। सिंधिया ने कहा कि मैं अपनी कार में एसी नहीं चलाता, मैं बस अपनी जेब में एक प्याज रखता हूं। केंद्रीय संचार मंत्री ने आगे कहा कि अपनी जेब में एक प्याज रखिए; 51 डिग्री की गर्मी में भी कुछ नहीं होगा।

प्रमुख खबरें

रूस की तेल रिफाइनरी पर यूक्रेन ने दाग दिए दनादन ड्रोन, 3 लोगों की मौत

PropEquity Report: देश के नौ प्रमुख शहरों में Housing Sales 6% गिरकर 1.03 लाख इकाई पर आई

Sweet Recipe: घर पर आसानी से बनाएं हलवाई जैसी खस्ता Laung Lata, नोट करें स्टेप बाई स्टेप Recipe

Yes Milord: जज ही बदल दिया! ज्ञानेश कुमार की बेटी और नोएडा DM मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट में किसने बचाया?