जनता से वसूली करो, दोस्त की तिजोरी भरो... रेल किराए में बढ़ोतरी को लेकर मोदी सरकार पर कांग्रेस का तंज

By अंकित सिंह | Jul 01, 2025

रेल मंत्रालय ने सोमवार को एक परिपत्र जारी कर मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों की विभिन्न श्रेणियों में यात्री किराए में बढ़ोतरी की घोषणा की। 1 जुलाई, 2025 से गैर-वातानुकूलित (नॉन-एसी) श्रेणियों के किराए में 1 पैसा प्रति किलोमीटर की वृद्धि हुई जबकि सभी वातानुकूलित (एसी) श्रेणियों में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की वृद्धि हो गई। अब इसको लेकर सियासत भी तेज होती दिखाई दे रही है। कांग्रेस ने एक्स पर लिखा कि मोदी सरकार ने रेलवे का किराया बढ़ा दिया। अब आपको सफर में जेब ज्यादा ढीली करनी होगी। 1,000 किलोमीटर का सफर कितना महंगा। AC: 20 रुपए महंगा, स्लीपर: 10 रुपए महंगा, वहीं, जनरल टिकट पर 5 से 15 रुपए बढ़ाए हैं। कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा कि मोदी का फंडा साफ, जनता से वसूली करो, दोस्त की तिजोरी भरो। 

उन्होंने आगे कहा कि इसके अलावा, जीएसटी की तरह रेलवे के माध्यम से भी आम लोगों के दैनिक जीवन पर बोझ बढ़ाकर उनका शोषण करने की सरकार की परंपरा ‘राष्ट्र प्रथम’ के नाम पर बेहद अनुचित है। बेहतर होगा कि सरकार इस फैसले पर पुनर्विचार करे। वैसे भी, ऐसे समय में जब देश बढ़ती गरीबी, महंगाई और सम्मानजनक, स्थायी रोजगार के घोर अभाव से जूझ रहा है, लोगों को मजबूरी में अपना घर-बार छोड़कर पलायन करना पड़ रहा है, यहां के लाखों लोगों के लिए रेल यात्रा फैशन, मौज-मस्ती या पर्यटन का विषय नहीं बल्कि अनिवार्य जरूरतों और मजबूरियों से प्रेरित एक दर्दनाक यात्रा है।

इसे भी पढ़ें: यश दयाल की कथित गर्लफ्रेंड ने किया नया धमाका, RCB खिलाड़ी की लीक हुई चैट!

रेलवे किराया वृद्धि पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष आर अशोक और कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र को इस पर प्रतिक्रिया देनी चाहिए...केंद्र सरकार लगातार पेट्रोल, डीजल और अब रेलवे किराया बढ़ा रही है...आम आदमी के साथ खड़े रहना हमारा कर्तव्य है। 

प्रमुख खबरें

Asian Games Badminton: PV Sindhu और Ayush Shetty प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

बच्चों में नशाखोरी सिर्फ जनस्वास्थ्य नहीं बल्कि Child Protection का मामला: CJI Surya Kant

रूस की तेल रिफाइनरी पर यूक्रेन ने दाग दिए दनादन ड्रोन, 3 लोगों की मौत

PropEquity Report: देश के नौ प्रमुख शहरों में Housing Sales 6% गिरकर 1.03 लाख इकाई पर आई