हिमाचल संकट पर कांग्रेस का मोदी-शाह पर तंज, जयराम रमेश बोले- तथाकथित चाणक्य पूरी तरह से फेल हो गए

By अंकित सिंह | Feb 29, 2024

हिमाचल प्रदेश में जारी राजनीतिक संकट के बीच कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के शीर्ष नेता राज्य में निर्वाचित कांग्रेस सरकार को गिराने और अस्थिर करने में विफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुरानी पार्टी के नेताओं के हस्तक्षेप और कांग्रेस के पर्यवेक्षकों की तत्परता के कारण पहाड़ी राज्य में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। राज्यसभा चुनाव के बाद हिमाचल प्रदेश में उत्पन्न हुई सियासी संकट पर फिलहाल कुछ महीनो का ब्रेक लगता दिखाई दे रहा है। 

इसे भी पढ़ें: Himachal political crisis: CM Sukhu बोले, विक्रमादित्य सिंह मेरे छोटे भाई, उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं करेंगे

हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक उथल-पुथल तब सामने आई जब भाजपा ने दावा किया कि सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार अल्पमत में थी, जब सुक्खू ने राज्य की एकमात्र राज्यसभा सीट जीती थी, जिसमें उसके उम्मीदवार हर्ष महाजन ने क्रॉस-वोटिंग वाले चुनाव में कांग्रेस के दिग्गज सिंघवी को हराया था। मुख्यमंत्री सुक्खू ने पुष्टि की कि उनकी सरकार बहुमत में है और अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी। कांग्रेस ने पार्टी विधायकों से बात करने और फिर अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को एक रिपोर्ट सौंपने के लिए पर्यवेक्षक के रूप में भूपेश बघेल, डीके शिवकुमार और भूपिंदर हुड्डा को नियुक्त किया था।

प्रमुख खबरें

Asha Bhosle और Bhupen Hazarika के जन्म से जुड़ा है 8 September का इतिहास

Tamil Nadu Assembly: CM के आरोपों पर DMK का हंगामा, मार्शल ने विधायकों को सदन से निकाला

Prabhasakshi NewsRoom: Allahabad High Court की सख्त टिप्पणी, भारत की संप्रभुता को सीधी चुनौती है ‘सर तन से जुदा’ जैसा नारा, Maulana Tauqeer Raza की जमानत अर्जी खारिज

Yemen के Jawf में जेल पर सऊदी हवाई हमले का आरोप, बच्चे समेत 7 की मौत