Modi के MP दौरे पर Congress का तंज, PM राज्य में घोटालों पर बात नहीं करेंगे, लोगों को झूठे सपने दिखाएंगे

By अंकित सिंह | Aug 12, 2023

मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर भाजपा अपनी तैयारियों में जुटी हुई है। इसी कड़ी में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश दौरे पर हैं। मोदी के मध्य प्रदेश दौरे को लेकर कांग्रेस ने उनपर निशाना साधा है। कांग्रेस ने शनिवार को उन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह एक बार फिर झूठे वादे करेंगे और राज्य में अपनी सरकार के घोटालों के बारे में बात नहीं करेंगे। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने हिंदी में एक ट्वीट में कहा, "आज प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश जा रहे हैं। अपनी आदत से मजबूर होकर वह झूठे दावे करेंगे और झूठे सपने दिखाएंगे। लेकिन मध्य प्रदेश के लोग चाहेंगे कि PM उनकी समस्याओं पर बात करें। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: पूर्व खूँखार डकैत मलखान सिंह ने Congress में शामिल होते ही कहा- जनता को हमें जिताना पड़ेगा

मोदी ने क्या कहा

अपने इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ने रोड और रेल सेक्टर में राज्य को कई महत्वपूर्ण सौगात दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने संत रविदास स्मारक का भूमि पूजन भी किया है। माना जा रहा है कि इससे भाजपा आगामी चुनाव में पिछड़ों को साधने की कोशिश करेगी। इन सब के बीच अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ तौर पर कहा कि आज भारत लगातार तरक्की की ओर बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश में भी विकास तेज गति से हो रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सामाजिक समरसता के लिए एक नए युग की शुरुआत हो रही है। विकास और बेहतर सुविधाओं के लिए लगातार काम किया जा रहा है। इसे साथ ही उन्होंने कहा कि विरासत को आगे बढ़ाते हुए अतीत से भी हमें सबक लेना होगा। अमृत काल में हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपनी विरासत को आगे बढ़ाएं और अतीत से सीखें। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि संत रविदास ने सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ बोला। उन्होंने दावा किया आज देश गुलामी की मानसिकता से मुक्ति की ओर बढ़ रहा है।

प्रमुख खबरें

CJP Bengaluru protest updates: सत्ता PM की होगी, पर सड़कें हमारी हैं...मंच पर ध्रुव राठी, माइक पर दिपके का हुंकार

Rahul Gandhi के Protest में Delhi Police कॉन्स्टेबल पर हमला, वर्दी फाड़ी और दांत से काटा

Election Commission के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन हताशा का नतीजा: भागीरथ चौधरी

UN महासभा में Raghu Puri ने Pakistan को घेरा, आतंकियों को पनाह देने पर लगाई फटकार