8 महीने पहले खुद को बताया था नॉन बायोलॉजिकल, अब पता चला वो इंसान हैं, PM मोदी के मैं भगवान नहीं वाली टिप्पणी पर कांग्रेस का तंज

By अभिनय आकाश | Jan 11, 2025

ज़ेरोधा के सह-संस्थापक निखिल कामथ द्वारा होस्ट किए गए पॉडकास्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंसान हूं, भगवान नहीं वाले बयान के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने उन पर कटाक्ष किया हैं। जयराम रमेश ने दावा किया कि खुद को गैर-जैविक घोषित करने के बाद मोदी अब डैमेज कंट्रोल कर रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जारी अपने पहले पॉडकास्ट में कहा कि यह उनके जीवन का मंत्र रहा है कि वह गलतियां कर सकते हैं लेकिन बुरे इरादों से कुछ भी गलत नहीं करेंगे। मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए, रमेश ने एक्स पर लिखा कि यह उस व्यक्ति की ओर से कहा जा रहा है जिसने सिर्फ आठ महीने पहले खुद को नॉन बॉयोलॉजिकल घोषित किया था। यह स्पष्ट रूप से डैमेज कंट्रोल है। 

इसे भी पढ़ें: सजा ये कि कोई सजा नहीं...Hush Money Case के दोषी डोनाल्ड ट्रम्प को लेकर जज ने ये क्या फैसला दे दिया?

पीएम मोदी की 'गैर-जैविक' टिप्पणी

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले एक टीवी समाचार चैनल के साथ एक साक्षात्कार के दौरान, पीएम मोदी ने कहा था कि उन्हें महसूस होता है कि वह जैविक नहीं बल्कि भगवान द्वारा भेजे गए हैं। उनकी यह टिप्पणी सुर्खियों में रही। इस टिप्पणी को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं ने कई बार कोट किया और उनका मजाक भी उड़ाया। कांग्रेस ने उन्हें “गैर जैविक” और “दिव्य” कहा। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता