कांग्रेस ने ‘भारत जोड़ो’ यात्रा को भारतीय राजनीति का टर्निंग प्वाइंट करार दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 07, 2022

कन्याकुमारी। कांग्रेस ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा आरंभ होने से पहले बुधवार को कहा कि यह यात्रा भारतीय राजनीति में एक टर्निंग प्वाइंट’ (निर्णायक मोड़) है और एक नई शुरुआत का प्रतीक है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, सात सितंबर 2022 एक ऐसा दिन जब देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी अब तक की सबसे लंबी पदयात्रा शुरू करेगी। आज का दिन एक शांत चिंतन और नए सिरे से संकल्प का दिन है।

इसे भी पढ़ें: अरुणाचल प्रदेश गैर आदिवासी पुरुष से जन्मे बच्चों को जारी एसटी प्रमाणपत्र रद्द करेगा

राहुल जनसभा से पहले यहां के ‘गांधी मंडपम’ में एक प्रार्थना सभा में शामिल होंगे। फिर वह एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे जहां तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन उन्हें राष्ट्र ध्वज सौंपेंगे। राहुल विवेकानंद रॉक मेमोरियल, तिरुवल्लुवर स्टैच्यू और कामराज मेमोरियल भी जाएंगे। पदयात्रा 11 सितंबर को केरल पहुंचेगी और अगले 18 दिनों तक राज्य से होते हुए 30 सितंबर को कर्नाटक पहुंचेगी और उसके बाद उत्तर की तरफ अन्य राज्यों में जाएगी।

प्रमुख खबरें

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में

Muzaffarnagar में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, Principal मोहित सिंघल पर POCSO एक्ट