Haryana BJP सरकार के दो साल पर Congress का हमला, बुधवार को राज्यभर में होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 19, 2026

कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि वह हरियाणा में नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के दो साल पूरे होने पर उसके ‘‘कुशासन, अधूरे वादों और जनविरोधी नीतियों’’ को उजागर करेगी। प्रदेश कांग्रेस ने बताया कि हरियाणा में भाजपा सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो साल पूरे होने के मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बुधवार को राज्यभर में प्रेसवार्ता करेंगे। उसने कहा कि प्रेसवार्ता करने वाले नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राव नरेंद्र सिंह, बीरेंद्र सिंह, कुमारी सैलजा, राज बब्बर, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, जय प्रकाश और वरुण चौधरी होंगे।

कांग्रेस ने बयान में कहा कि मुख्यमंत्री जनसमस्याओं पर ध्यान देने के बजाय विदेश दौरों और दूसरे राज्यों की राजनीतिक यात्राओं में व्यस्त रहते हैं। पार्टी ने कहा कि हरियाणा की जनता जवाबदेही मांग रही है, लेकिन सैनी समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं। कांग्रेस ने सरकार से दो साल के कामकाज का हिसाब देने और हरियाणा की जनता को जवाब देने की मांग की।

विपक्षी दल ने दावा किया कि भाजपा के विकास के दावे केवल कागजों तक सीमित हैं, जबकि जमीनी हकीकत गंभीर है।

प्रमुख खबरें

Sheetal Devi ने तीरंदाजी में की World Record की बराबरी, Swati Chaudhary ने भी रचा इतिहास

बेटी के जन्म के 6 हफ्ते बाद रैंप पर लौटीं Barbara Palvin, Victorias Secret Fashion Show 2026 में बिखेरा जलवा

France में महंगाई विरोधी प्रदर्शनों में भड़की हिंसा, कई शहरों में Curfew लगाने का आदेश

महीनों बंद पड़े Geyser को शुरू करने से पहले 4 जरूरी बातें परखना न भूलें