उमा भारती के शराबबंदी अभियान पर कांग्रेस का तंज, कहा- कर रही है दबाब की राजनीति

By सुयश भट्ट | Feb 03, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश में नई आबकारी नीति को लेकर लगातार सियासत जारी है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती अपने शराबबंदी अभियान को थोड़ा और आगे खसका दिया है। उमा भारती की नई तारीख पर कांग्रेस पार्टी ने भी तंज कसा है। और दावा किया है कि शराबबंदी अभियान के नाम पर बीजेपी नेत्री सिर्फ दबाव की राजनीति कर रही हैं। 

इसे भी पढ़ें:कोरोना के कम होते मामलों के बाद मिल सकती है पाबंदियों से राहत,सरकार ने दिए संकेत 

उन्होंने ट्वीट किया कि मध्यप्रदेश में शराबबंदी अभियान शुरू करने पर उमा भारती की तारीख़ एक बार फिर आगे बढ़ी। पहले 8 मार्च,दूसरी 15 जनवरी और बाद में तीसरी 14 फरवरी।अब दतिया में कह रही है कि 14 फ़रवरी के बाद इस मुद्दे पर चर्चा करूँगी? तारीख़ पे तारीख, तारीख़ पे तारीख़,सिर्फ़ दबाव की राजनीति। 

आपको बता दें कि उमा भारती ने पिछले साल प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी लागू करने की मुहिम छेड़ी थी। प्रदेश में इसे लागू करने के लिए अभियान का एलान किया। लेकिन बीते एक साल में उमा भारती सिर्फ तारीखों का एलान करती रहीं। उनके सड़क पर उतरने की पिछली तारीख 15 जनवरी थी। लेकिन इसी दौरान शिवराज सरकार ने प्रदेश में नई आबकारी नीति लागू करने का एलान कर दिया। 

इसे भी पढ़ें:मध्य प्रदेश में सामने आये कोरोना वायरस के 7,359 नए मामले, छह की मौत 

वहीं नई आबकारी नीति के एलान के साथ ही एक बार फिर लोग पूर्व सीएम उमा भारती से सवाल पूछने लगे। जिसके बाद उन्होंने घोषणा करी कि वे 14 फरवरी से अपने इस अभियान की शुरुआत करेंगी। लेकिन इसके बाद आज उमा भारती ने एक बार फिर अपने अभियान को टालते हुए कहा है कि वे 14 फरवरी के बाद अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। 

प्रमुख खबरें

Commonwealth Games: अरुंधति चौधरी ने मौजूदा चैंपियन को हराया, 4 भारतीय मुक्केबाज फाइनल में

EU ने AI कंपनियों पर निगरानी के लिए बनाई नई टीम, ब्रसेल्स में कार्यालय का विस्तार

Shehzad Poonawalla ने X bio से हटाया BJP का नाम, पार्टी छोड़ने की अटकलें

Gujarat Heavy Rain: सूरत, खेड़ा और आणंद में भारी बारिश, 13 जिलों में रेड अलर्ट