पहलगाम हत्याकांड के विरोध में कांग्रेस ने जमशेदपुर में मोमबत्ती जुलूस निकाला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 26, 2025

कांग्रेस ने शुक्रवार को पहलगाम हमले के विरोध में झारखंड के जमशेदपुर में मोमबत्ती जुलूस निकाला। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) के कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर के नेतृत्व में सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता जुलूस में शामिल हुए और घटना की निंदा की तथा पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

झा ने कहा, ‘‘हम एक कड़ा संदेश देना चाहते हैं कि देश आतंकवादियों और उनके आकाओं के खिलाफ लड़ाई में एकजुट है।’’ आतंकवादियों ने मंगलवार को कश्मीर के पहलगाम के ऊपरी इलाकों में स्थित एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल बैसरन में गोलीबारी की, जिसमें 26 लोग मारे गए, जिनमें से ज्यादातर दूसरे राज्यों से आए पर्यटक थे।

प्रमुख खबरें

हम Kerala की A-Team हैं, Shashi Tharoor का बड़ा दावा- Congress जीतेगी 100 सीटें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ