महिला दिवस पर कांग्रेस ने निकाला मार्च, लखनऊ में बड़ी संख्या में उमरा महिलाओं का हुजूम, प्रियंका ने किया नेतृत्व

By अंकित सिंह | Mar 08, 2022

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा देकर चुनावी मैदान में उतरने वाली कांग्रेस ने आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लखनऊ में बड़ा मार्च निकाला। मार्च में हजारों की तादाद में महिला और लड़कियां शामिल हुई। इस मार्च का नेतृत्व होता प्रियंका गांधी ने किया। प्रियंका गांधी ने हुंकार भरते हुए कहा कि लड़की हूं लड़ सकती हूं और हमें कोई नहीं रोक सकता है। इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने दावा किया कि हमने यह नारा सिर्फ चुनाव के लिए नहीं दिया है बल्कि यह एक आंदोलन है और महिलाओं को उनका हक दिलाना है। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस की ओर से जिन महिलाओं को विधानसभा में टिकट दिए गए थे वह सभी इस मार्च में शामिल हुई हैं। राजधानी लखनऊ के 1090 चौराहे से वीरांगना उदा देवी (सिकंदरबाग) चौराहे तक महिलाओं के एक पैदल जुलूस का नेतृत्व किया। नारे के नाम पर आज के जुलूस का नाम रखा गया। इस दौरान लोगों ने गुलाबी रंग के झंडे पकड़ रखे थे, जिन पर लिखा था, ‘‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं।’’ राज्य भर से हजारों की संख्या में लोग गुलाबी रंग के गुब्बारे और झंडे लेकर इस पैदल जुलूस में शामिल हुए। इन गुब्बारों एवं झंडों पर पर लड़की हूं लड़ सकती हूं लिखा हुआ था। मंत्री आवास और डालीबाग से गुजरने के बाद, जुलूस ने लगभग तीन किलोमीटर की दूरी तय की तथा प्रियंका एवं अन्य कांग्रेस नेताओं द्वारा वीरांगना उदा देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। एक घंटे से अधिक के मार्च में लड़कियों ने काफी उत्साह दिखाया और सक्रिय रूप से भाग लिया और प्रियंका के साथ सेल्फी ली। 

इसे भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राहुल बोले- महिलाएं समाज को बदलने में सक्षम

जुलूस में पार्टी की 159 महिला उम्मीदवारों के अलावा महिला विधायकों, सांसदों और विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी महिलाओं को आमंत्रित किया गया था। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा ने कहा कि लड़की हूं, लड़ सकती हूं सिर्फ चुनाव प्रचार का नारा नहीं है बल्कि यह महिला सशक्तीकरण सुनिश्चित करने का एक प्रयास है। प्रियंका ने विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान और उससे पहले भी महिलाओं से संबंधित मुद्दों को उठाया था। उन्होंने उन्नाव और हाथरस में बलात्कार पीड़ितों के परिवारों से भी मुलाकात की थी। उन्नाव की सदर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने उन्नाव बलात्कार पीडिता की मां को पार्टी का टिकट देकर चुनाव भी लड़ाया था। उन्होंने हाल ही में कहा था कि वह चुनाव के बाद राज्य के लोगों को नहीं छोड़ेंगी और आम आदमी से जुड़े मुद्दों को उठाती और लड़ती रहेंगी।

प्रमुख खबरें

IPL में CSK के नए Bowling Coach बनेंगे Mohit Sharma, CEO ने की पुष्टि

Bihar में Forensic Labs का होगा आधुनिकीकरण, गृह विभाग ने बनाई विशेष रणनीति

Asian Games Cricket: बारिश से Nepal मैच रद्द, Semifinal में Sri Lanka और India की होगी टक्कर

एयरस्पेस बंद कर बहुत अकड़ में था पाकिस्तान, उसी के दोस्त से भारत ने निकाल लिया जुगाड़