बढ़ते पेट्रोल डीजल के दामों को लेकर कांग्रेस ने निकाली साईकल रैली, बीजेपी सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

By सुयश भट्ट | Jul 17, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल में शनिवार को फिर कांग्रेस के बड़े दिग्गज नेताओं समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता राजधानी के सड़कों पर उतरे हैं। कांग्रेसी साइकिल रैली निकालकर प्रदर्शन करते नज़र आये।

बता दें कि कांग्रेस के इस साइकिल प्रदर्शन में कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री आरिफ मसूद, विक्रांत भूरिया, कैलाश मिश्रा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने भी बैरिकेडिंग लगाकर कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास कर रही है।

इसे भी पढ़ें:एयर इंडिया और सिंधिया दोनो है बिकाऊ - पूर्व मंत्री अरुण यादव

 दरअसल प्रदेश देश का ऐसा राज्य है जहां पेट्रोल-डीजल के दाम सर्वाधिक हैं। प्रदेश में पेट्रोल ने 113 रुपये के आंकड़े को पार कर लिया है। राज्य में पेट्रोल का सर्वाधिक दाम रीवा और अनूपपुर जिले में है। वहीं राजधानी भोपाल में भी पेट्रोल की कीमत 109.97 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता