कांग्रेस ने मुसलमानों का वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल किया: Eknath Shinde

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 24, 2024

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस ने मुसलमानों को वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल किया, लेकिन नरेन्द्र मोदी की सरकार ने समाज के सभी वर्गों के लिए काम किया है।

शिंदे परभणी लोकसभा सीट से सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के उम्मीदवार और राष्ट्रीय समाज पार्टी के अध्यक्ष महादेव जानकर के लिए पाथरी में प्रचार कर रहे थे। शिंदे ने कहा कि उनकी सरकार ने मौलाना आजाद अल्पसंख्यक वित्तीय विकास निगम के लिए आवंटित धनराशि को 30 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 500 करोड़ रुपये कर दिया।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सभी धर्मों के लोगों को मुख्यधारा में लाने के लिए कई योजनाएं लागू कीं। मुख्यमंत्री ने कहा, कांग्रेस ने मुस्लिम समुदाय को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया, लेकिन मोदी सरकार ने 25 करोड़ लोगों का उत्थान किया।

शिंदे ने कहा कि कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का नारा दिया, लेकिन इसके बजाय गरीब हटा दिए गए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन भी उपलब्ध कराया।

प्रमुख खबरें

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav

Manoj Tiwari ने मुझ पर हमला कराया क्योंकि लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं: Kanhaiya

Shakti Yojana से Metro को नुकसान होने संबंधी प्रधानमंत्री की टिप्पणी से हैरान हूं: Shivkumar