महाराष्ट्र में फिर से नंबर एक बनेगी कांग्रेस, 2024 में दिखेंगे नतीजे : नाना पटोले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 10, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष नाना पटोले ने बुधवार को कहा कि संकट के समय पार्टी आलाकमान ने उन पर विश्वास जताया है और वह इस पर खरा उतरेंगे तथा पार्टी प्रदेश में फिर से नंबर एक बनेगी। उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल वह संगठन को मजबूत करने के प्रयास करेंगे, सभी नेताओं को साथ ले कर चलेंगे तथा इसका नतीजा 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचे पटोले ने मंगलवार को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। वह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त होने से पहले महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष थे। पटोले ने यहां कहा, ‘‘पार्टी ने यह भूमिका निभाने का आदेश दिया है। यह एक बड़ा दायित्व है क्योंकि पार्टी संगठन इस वक्त तकलीफ में है। संकट के समय में दायित्व मिलता है तो पार्टी आलाकमान का विश्वास ही सबसे बड़ा होता है। पार्टी की सेवा करने का यह मेरे लिए बड़ा मौका है।’’ उन्होंने इस बात पर जोर दिया, ‘‘इसमें कोई दो मत नहीं है कि पार्टी फिर से नंबर एक स्थान पर आएगी। इसके नतीजे 2024 में देखने को मिलेंगे।’’ पटोले ने कहा कि वह फिलहाल संगठन को मजबूत करने और निकाय चुनाव की तैयारियों पर जोर दे रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

West Bengal के SIR अधिकरण से जस्टिस बिस्वजीत बसु ने दिया इस्तीफा

सोनम Sonam Wangchuk ने उपराज्यपाल प्रशासन पर साधा निशाना, President Murmu से हस्तक्षेप की मांग

Kolkata में अभिषेक बनर्जी के घर पर हमले का आरोप, TMC और BJP कार्यकर्ताओं में झड़प

Siang Project: अरुणाचल में बांध विरोधी प्रदर्शनकारी एक माह बाद जेल से रिहा