कांग्रेस पूरी क्षमता के साथ उत्तर प्रदेश में लड़ेगी चुनाव: राहुल गांधी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 13, 2019

दुबई। 2019 लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा द्वारा शनिवार को कांग्रेस को साथ लिये बगैर ही आपस में गठजोड़ करने की घोषणा करने के कुछ घंटे बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी ‘पूरी क्षमता’ के साथ राज्य में चुनाव लड़ेगी और अपनी विचारधारा पर अडिग रहेगी। गांधी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनके मन में इन दोनों दलों के नेताओं के प्रति ‘बड़ा सम्मान’ है और ‘वे जो भी चाहें, उन्हें वह करने का हक है।’ उन्होंने कहा, ‘‘बसपा और सपा को गठबंधन करने का पूरा हक है। मैं सोचता हूं कि कांग्रेस पार्टी के पास उत्तर प्रदेश के लोगों को पेशकश करने के लिए काफी कुछ है, इसलिए हम कांग्रेस पार्टी के तौर पर यथासंभव प्रयास करेंगे। हम अपनी विचारधारा के प्रसार के लिए पूरी क्षमता के साथ लड़ेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ बसपा और सपा ने राजनीतिक निर्णय लिया है। अब यह हम पर निर्भर करता है कि हम कैसे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करते हैं। हम पूरी क्षमता के साथ लड़ेंगे।’’ 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अबतक इस बात का जवाब नहीं मिला कि क्या रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने प्रधानमंत्री के राफेल सौदे को ‘‘बायपास’’ करने पर ऐतराज किया था। सीतारमण लोकसभा में प्रधानमंत्री की ओर से बोली थीं तथा कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए राफेल सौदे का बचाव किया था। इस पर गांधी ने बुधवार को जयपुर में एक रैली में कहा था कि मोदी को राफेल सौदे पर संसद में अपना बचाव करने के लिए एक महिला को आगे करना पड़ा। गांधी ने बढ़ती असहिष्णुता को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए दुबई में कहा कि संयुक्त अरब अमीरात की तरह भारत भी सहिष्णुता में यकीन करता है ‘लेकिन भारत में थोड़ा भटकाव हो रहा है, जहां भाजपा बहुत आक्रामक, असहिष्णु है और हमारे संस्थानों पर हमले कर रही है एवं उन्हें नष्ट कर रही है।’ उन्होंने कहा कि लेकिन यह ‘अस्थायी ठहराव’ है जिसे 2019 के चुनाव के बाद ‘‘संभाला’’ जाएगा।

यह भी पढ़ें: बुआ-बबुआ ने किया लोकसभा सीटों का ऐलान, BJP पर लगाए ये बड़े आरोप

एक प्रश्न के उत्तर में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘आरएसएस समझता है कि लोगों की आवाज अप्रासंगिक है। हम 2019 का चुनाव क्यों जीतेंगे, उसका एक कारण यह है कि चूंकि नौकरशाह और संस्थानों की ओर से व्यापक प्रतिक्रिया आ रही है और वे कह रहे हैं कि हम इसे स्वीकार नहीं करने जा रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि मोदी सरकार हमारे संस्थानों का गला घोंटकर भारत की ताकत पर प्रहार कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘हम वह शुरु करेंगे जो कांग्रेस पार्टी सफलतापूर्वक कर चुकी है, हम भारत को आर्थिक पथ पर ले जायेंगे।’’ गांधी ने कहा,‘‘यह सरकार विफल रही है। हमारे यहां बड़े पैमाने पर बेरोजगारी का संकट है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नोटबंदी बहुत तीखी और गैर जिम्मेदाराना कार्रवाई थी। वह अनौपचारिक क्षेत्र के गिरावट के लिए सीधे जिम्मेदार हैं।’’ 

प्रमुख खबरें

NR Narayana Murthy Birthday: 80 के हुए आईटी सेक्टर के दिग्गज, जानें कैसे शुरू हुआ Infosys का Global Journey

पाकिस्तान पर India का Bulldozer Action, Delhi में Pakistan High Commission के बाहर बने अवैध ढांचे ध्वस्त

Congress Working Committee Meeting | शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस नेताओं की चुप्पी से मल्लिकार्जुन खड़गे आहत, CWC की बैठक में जताई निराशा

Mouthwash Side Effects: क्या आप भी रोजाना करते हैं Mouthwash का इस्तेमाल? ये 7 Facts बदल देंगे आपकी Dental Health की आदतें