छत्तीसगढ़ मॉडल के दम पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, भूपेश बघेल ने सोनिया-राहुल से की मुलाकात

By अंकित सिंह | Jan 20, 2022

पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने है। इन पांच राज्यों में पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर शामिल है। पंजाब में कांग्रेस के समक्ष अपनी सत्ता बचाना एक बड़ी चुनौती है जबकि उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में उसका मुकाबला सत्तारूढ़ भाजपा से है। इन सबके बीच उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस चुनावी प्रचार में उतर चुकी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल डोर टो डोर कैंपेन की शुरुआत कर चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक चुनावी राज्यों में कांग्रेस छत्तीसगढ़ मॉडल को अपना सकती है। यही कारण है कि चाहे असम विधानसभा का चुनाव हो या फिर किसी और राज्य का, वहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार जाते रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने UP के लिए 41 और उम्मीदवार घोषित किए, महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट

चुनावी राज्यों में कांग्रेस से घोषणा पत्र भी जारी करने की तैयारी कर रही है जिसमें छत्तीसगढ़ सरकार की कई योजनाओं को शामिल किया जा सकता है। छत्तीसगढ़ शासन की ओर से जो किसान हितैषी कदम उठाए गए हैं उसको बताया जा रहा है। साथ ही साथ सस्ती दवा और गोधन न्याय योजना को भी मेनिफेस्टो में शामिल किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश की महासचिव प्रियंका गांधी ने भी छत्तीसगढ़ मॉडल को राज्य के लिए घोषणा पत्र में शामिल करने पर सहमति जता दी है। हाल में ही भूपेश बघेल ने उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों का दौरा भी किया था। इसी को लेकर उन्होंने प्रियंका गांधी को फीडबैक भी दिया है। कांग्रेस का दावा है कि भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों को आर्थिक रूप से मजबूत किया जा रहा है। इसे भी पार्टी चुनाव में बड़ा मुद्दा बनाने जा रही है।

प्रमुख खबरें

DUSU Election 2026-27 के चार पदों के लिए वोटों की गिनती शुरू

Petrol Pump UPI Payment Limit New Rule | मध्य प्रदेश में पेट्रोल पंप 16 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज़्यादा के UPI पेमेंट नहीं करेंगे स्वीकार

19 सितंबर को Radha Ashtami और Mahalakshmi Vrat, सुबह 11:01 से पूजा का Shubh Muhurat

Hardoi में पारिवारिक विवाद के बाद महिला की नाक कटी, पति हिरासत में