'MVA का समर्थन करती रहेगी कांग्रेस', कमलनाथ बोले- सभी विधायक एकजुट, फोन पर उद्धव ठाकरे से की बात

By अनुराग गुप्ता | Jun 22, 2022

मुंबई। महाराष्ट्र का सियासी घटनाक्रम किस मोड़ पर पहुंचेगा यह कैबिनेट की बैठक के बाद स्पष्ट हो जाएगा। कहा जा रहा है कि उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। लेकिन इससे पहले कैबिनेट की बैठक होगी, जहां पर इसको लेकर चर्चा संभव है। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई। इसी बीच मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता कमलनाथ के साथ मुंबई में पार्टी विधायकों की बैठक हुई। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी विधायक एकजुट है। उन्होंने कहा कि अभी हमने कांग्रेस विधायकों के साथ बैठक की है। हमारे 44 में से 41 विधायक मौजूद थे और 3 रास्ते में हैं। कांग्रेस में पूरी एकता है। मैंने उद्धव ठाकरे जी को फोन पर आश्वासन दिया है कि कांग्रेस महाविकास अघाड़ी सरकार का समर्थन करती रहेगी।

बिकाऊ नहीं हैं कांग्रेस विधायक

कमलनाथ ने कहा कि उनकी पार्टी एकजुट है और पार्टी विधायक बिकाऊ नहीं हैं। आपको बता दें कि कमलनाथ को मंगलवार को राज्य में राजनीतिक उथल-पुथल के मद्देनजर महाराष्ट्र में एआईसीसी पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। कांग्रेस विधायकों के साथ मुलाकात के बाद कमलनाथ ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की। 

इसे भी पढ़ें: नाटकीय मोड़ पर पहुंचा महाराष्ट्र का सियासी घटनाक्रम, मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं उद्धव ठाकरे 

इसी बीच कांग्रेस नेता बालासाहब थोराट ने कहा कि हमारे जो 44 विधायक हैं, वे सभी हमारे साथ में हैं। कुछ जगह ग़लत ख़बर आ रही है, मैं विनती करता हूं ऐसी ग़लत ख़बर न फैलाएं।

प्रमुख खबरें

West Bengal में ERSS-112 सेवा शुरू, Suvendu Adhikari ने पुलिस प्रतिक्रिया सुधारने का दिया निर्देश

CJP की लीगल हेड पहुंचीं साकेत कोर्ट, CEC विरोध से रोकने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग

मोहन भागवत जी अभी कहाँ हैं? वोट चोरी पर चुप्पी को लेकर प्रियांक खड़गे ने RSS प्रमुख पर निशाना साधा

MK Stalin बोले, असहमति अपराध नहीं, Delhi में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई बंद करे केंद्र