दिल्ली में ‘AAP’ के साथ समन्वय के लिए समिति गठित करेगी कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2024

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह लोकसभा चुनाव में अपनी सहयोगी आम आदमी पार्टी (आप) के साथ समन्वय सुनिश्चित करने के लिए एक समिति गठित करेगी। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि अगले कुछ दिनों में समिति का गठन होने की संभावना है और इसकी कवायद पहले से ही जारी है। उन्होंने कहा, ‘‘हम एक समिति बना रहे हैं जो हमारे गठबंधनसहयोगी के साथ समन्वय करेगी। यह दिल्ली में लोकसभा चुनाव लड़ रहे तीन उम्मीदवारों के साथ पार्टी के आंतरिक समन्वय के लिए भी होगी। समिति पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ भी समन्वय करेगी।’’ 

इसे भी पढ़ें: मोदी सरकार के कार्यकाल में ही पूर्वोत्तर मुख्यधारा में शामिल हो सका : J P Nadda

कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने चुनाव अभियान का खाका तैयार करने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। लवली ने कहा कि कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के उम्मीदवार बहुत मजबूत स्थिति में हैं। उन्होंने दावा किया कि गठबंधन को दिल्ली की सभी सात सीटों पर जीत मिलना तय है। दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीट पर छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा।

प्रमुख खबरें

बिरयानी विवाद: Comedian Praneet More की FIR क्लब करने की याचिका पर Supreme Court का नोटिस

Gentleman Spymaster की अनकही गाथा: Karan Johar 2028 में बड़े पर्दे पर लाएंगे R&AW के फाउंडर RN Kao की बायोपिक

Asian Games: 10m Air Rifle Team स्पर्धा में भारत ने जीता Silver Medal

Asian Games 2026 से पहले ऐतिहासिक T20I में Team India से भिड़ने को तैयार है Japan