सत्ता में आते ही न्यूनतम आय गारंटी योजना को लागू करेगी कांग्रेस: राहुल गांधी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2019

हैदराबाद। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो न्यूनतम आय गारंटी योजना को लागू करेगी और देश के सभी गरीबों के बैंक खातों में धन जमा किया जाएगा। गांधी ने कहा, ‘‘हमने फैसला किया है कि कांग्रेस पार्टी भारत में हर गरीब को निश्चित न्यूनतम आय देगी।’’ उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनावों के बाद कांग्रेस की सरकार आई तो वह न्यूनतम आय तय करेगी।

इसे भी पढ़ें: विपक्षियों को PM ने दिया जवाब, सुबह 5 बजे से पाक चिल्लाने लगा- मोदी ने मारा


डोकलाम के मुद्दे का जिक्र करते हुए गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने गुजरात में उस वक्त चीनी राष्ट्रपति की मेजबानी की जब उस देश की सेना डोकलाम में घुस आई थी। महिला आरक्षण विधेयक पर गांधी ने कहा कि कांग्रेस लोकसभा और राज्यसभा तथा राज्य विधानसभाओं में इसे पारित कराने के लिए प्रयास करेगी।

प्रमुख खबरें

नेतन्याहू ने अपने भाषण से इस्लामिक देशों में ही करा दी फूट? 77 देशों का वॉकआउट, 4 प्रमुख मुस्लिम बहुल मुल्क अपनी सीट पर जमे रहे, Abraham Accords है वजह?

Mental Health सुधारने में मददगार है Color Therapy, तनाव और डिप्रेशन से दिलाती है राहत

The Vvaan Movie Review | सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फैंटेसी थ्रिलर बहुत सारे आइडियाज़ के बोझ तले दबी

Pitru Paksha 2026: 26 सितंबर से शुरू होगा श्राद्ध पक्ष, जानिए श्राद्ध की प्रमुख तिथियां और तर्पण विधि