राष्ट्रपति से मिलकर येदियुरप्पा सरकार को बर्खास्त करने की मांग करेगी कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 07, 2019

बेंगलुरु। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात कर बीएस येदियुरप्पा नीत भाजपा सरकार को बर्खास्त करने की मांग करेगी। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा ने अन्य पार्टियों के विधायकों से दल-बदल कराके ‘असंवैधानिक’ तरीके से राज्य में सरकार बनाई है।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक में देवगौड़ा नहीं चाहते मध्यावधि चुनाव, बोले- येदियुरप्पा को कार्यकाल पूरा करने दें

इस क्लिप में यदियुरप्पा हुबली में पार्टी नेताओं की बैठक में कांग्रेस-जदएस के अयोग्य ठहराए गए विधायकों को आगामी उपचुनाव में टिकट देने पर आपत्ति जताने पर नाराजगी व्यक्त कररहे थे। पन्द्रह विधानसभा सीटों पर पांच दिसंबर को उपचुनाव होना है। कांग्रेस आठ सीटों पर अपने उम्मीदवार की घोषणा कर चुकी है। सिद्धारमैया ने कहा कि शेष सात सीटों पर उम्मीदवारों के बारे में फैसला अयोग्य ठहराये गये विधायकों के अनुरोध पर उच्चतम न्यायालय द्वारा निर्णय करने के बाद किया जाएगा। सिद्धरमैया ने यह भी कहा कि टीपू सुल्तान और उनके पिता हैदर अली के बिना मैसुरु का इतिहास अधूरा है। उन्होंने कहा, ‘‘ अगर पाठ्य पुस्तक से टीपू पर आधारित पाठ हटाया जाता है तो मैसुरु का इतिहास अधूरा रहेगा।’’ सत्तारूढ़ भाजपा के भीतर से मैसूर रियासत के 18वीं शताब्दी के विवादास्पद शासक टीपू सुल्तान के बारे में स्कूली पाठ्यपुस्तक से अध्याय हटाये जाने की मांग के बीच राज्य सरकार ने इस मुद्दे पर विचार के लिए एक समिति गठित की है जो अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा