अखिलेश यादव के परिवार के खिलाफ कांग्रेस नहीं उतारेगी अपने उम्मीदवार

By अनुराग गुप्ता | Mar 13, 2019

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की लोकसभा सीटों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी पहली सूची जारी कर दी थी, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत 11 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे। इसी के साथ अब पार्टी ने तय किया है कि वह समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के परिवार के खिलाफ अपने उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारेगी। 

उत्तर प्रदेश को लेकर पहले ही समाजवादी पार्टी ने बसपा के साथ गठबंधन कर लिया है, जिसमें उन्होंने 80 में से 78 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। इसी के साथ अखिलेश ने ये साफ कर दिया था कि वो अमेठी और रायबरेली से अपने उम्मीदवार नहीं उतारेंगे। कांग्रेस पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पार्टी के हाईकमान ने अब तय किया है कि वो मैनपुर, आजमगढ़ एवं कन्नौज से किसी को भी टिकट नहीं देने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें: अखिलेश ने आजमगढ़ से काटा मुलायम का टिकट, सपा की पहली लिस्ट जारी

उल्लेखनीय है कि समाजवादी पार्टी द्वारा जारी की गई पहली सूची में ही सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को मैनपुरी से टिकट दिया गया है एवं चर्चा है कि अखिलेश खुद आजमगढ़ से तो कन्नौज से पत्नी डिंपल यादव से अपना पर्चा भरेंगे। जबकि, कांग्रेस अखिलेश के चाचा रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव एवं मुलायम के भतीजे धर्मेंद्र के खिलाफ अपने उम्मीदवार उतार रही है। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह