Karnataka के साथ अन्याय को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस पार्टी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 03, 2024

बेंगलुरु। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर कर्नाटक को उसके हिस्से की केंद्रीय आर्थिक सहायता देने में भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए इसके खिलाफ सात फरवरी को नयी दिल्ली में प्रदर्शन करने की घोषणा की है। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। शिवकुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सिद्धरमैया इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे तथा इसमें 138 विधायक, कांग्रेस के विधान परिषद सदस्य और सांसद हिस्सा लेंगे। 

इसे भी पढ़ें: Haryana : सहकारिता विभाग परियोजना में 100 करोड़ रुपये के घोटाले का खुलासा, 14 लोग गिरफ्तार

इसका कारण बताते हुए शिवकुमार ने कहा, ‘‘ पिछले पांच साल में हमारे हिस्से का 62,000 करोड़ रुपये हम तक नहीं पहुंचा है। केंद्रीय अनुदान में कर्नाटक की हिस्सेदारी में यह कटौती डबल इंजन सरकार के दौरान भी हुई थी, जब राज्य और केंद्र दोनों ही जगह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार सत्ता में थी। ’’ प्रदेश कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि कर्नाटक के 236 में से 200 से अधिक तालुक गंभीर सूखे की चपेट में हैं, लेकिन अभी तक केंद्र ने राज्य को कोई राहत सहायता मंजूर नहीं की है। उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति में राज्य के अधिकारों के लिए लड़ना बेहद आवश्यकहो गया है।

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter