By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 21, 2020
भाजपा के खिलाफ कांग्रेस और वामदलों के तृणमूल कांग्रेस के साथ गठबंधन करने की संभावना को लेकर उन्होंने कहा कि ऐसी चर्चा जो कर रहे हैं वो ही लोग बताएंगे। उन्होंने कहा, वाम दलों के साथ हमारा जमीन पर संयुक्त कार्यक्रम चल रहा है और प्रदेश सरकार का विरोध किया जा रहा है। फिर ऐसी बात कहां से आ गई? प्रसाद ने जोर दिया कि कांग्रेस तो चुनाव की तैयारियों में जुटी है। पार्टी के सभी संगठन और प्रदेश इकाई पूरी ताकत से लगी हुई है। आने वाले समय में पूरे दमखम के साथ चुनाव प्रचार होगा। उन्होंने दावा किया कि चुनाव परिणाम आश्यचर्यजनक होंगे और पार्टी का प्रदर्शन बहुत अच्छा होगा। चुनाव से पहले दल-बदल को लेकर कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा और तृणमूल कांग्रेस एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं। इन्होंने दूसरी पार्टियों को तोड़ने में महारत हासिल कर रखी है। ये सत्ता और धन का दुरुपयोग करके ऐसा करते हैं। तृणमूल ने पहले कांग्रेस के लोगों को तोड़ा और आज भाजपा उन्हें तोड़ रही है। इसमें जनता और बंगाल का कोई भला नहीं होना है।