उत्तर प्रदेश : प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस निकालेगी 12 हजार किलोमीटर लंबी यात्रा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 11, 2021

लखनऊ। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश मामलों की प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा के नेतृत्व में गांवों और कस्बों से 12,000 किलोमीटर लंबी यात्रा निकालने का शुक्रवार को फैसला किया। पार्टी ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। प्रियंका गांधी वाद्रा ने शुक्रवार को प्रदेश चुनाव समिति की भी बैठक की और चुनावी रणनीति पर चर्चा की। प्रदेश स्‍तरीय चुनाव समिति की अगली बैठक अब पांच अक्टूबर को होगी। कांग्रेस के एक पदाधिकारी के अनुसार, प्रियंका ने चुनाव को लेकर अलग-अलग क्षेत्रों की बैठक की और कहा कि अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे में संगठन की राय महत्‍वपूर्ण होगी।

इसे भी पढ़ें: देश में 2019 में 50 प्रतिशत से अधिक कृषक परिवार कर्ज में, प्रति परिवार औसत ऋण 74,121 रुपये: सर्वे

प्रदेश के चार क्षेत्रों में कुल 12,000 किलोमीटर की यह यात्रा जनाक्रोश को स्वर देगी और जनता के बीच कांग्रेस के असल विकल्प होने का दावा पेश करेगी।’’ रावत ने बताया कि इस दौरे में वाद्रा ने उत्तर प्रदेश की 58 हजार ग्राम सभाओं में इस माह के अंत तक कांग्रेस के ग्राम सभा अध्यक्ष और उनकी कमेटियों का गठन अनिवार्य रूप से करने का सख्त निर्देश दिया है। शुक्रवार को प्रियंका गांधी वाद्रा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर उनके चित्र पर मार्ल्यापण करके और परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद की शहादत दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ समीक्षा बैठकों की शुरुआत की। प्रवक्‍ता ने बताया, ‘‘यात्रा प्रदेश के तमाम बड़े शहरों, कस्बों और गांवों से होकर गुजरेगी जिसका निर्णय प्रियंका गांधी वाद्रा की मौजूदगी में पार्टी की सलाहाकार और रणनीति कमेटी ने लिया। कमेटी की बैठक में आगामी विधानसभा से जुड़े चुनाव अभियानों और कार्यक्रमों पर गहन मंथन किया गया।

यात्रा के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा और मार्ग निर्धारण को लेकर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत सलाहकार एवं रणनीति कमेटी के सदस्यों के साथ वाद्रा ने व्यापक विचार विमर्श किया। ’ उन्होंने बताया कि वाद्रा ने बैठक में ‘‘उत्तर प्रदेश कांग्रेस चुनाव समन्वय समिति’’ के सदस्यों के साथ क्षेत्रवार चुनावी रणनीति को लेकर तमाम बिंदुओं पर चर्चा की और साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव के लिए संभावित प्रत्याशियों, चुनाव प्रबंधन, प्रचार अभियान कार्यक्रमों इत्यादि को लेकर सदस्यों से राय मांगी। क्षेत्रवार समीक्षा के दौरान पूर्वांचल, बुंदेलखंड, मध्य उत्तर प्रदेश और आगरा क्षेत्र से सम्बन्धित प्रभारियों, प्रदेश उपाध्यक्षों, प्रदेश महासचिवों, प्रदेश सचिवों, जिला और शहर अध्यक्षों से संगठन सृजन पर लिखित रिपोर्ट मांगी गयी। बैठक में विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना, राज्य इकाई के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, मोहसिना किदवई और पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी, बेगम नूर बानो सहित अन्य लोगों ने हिस्सा लिया।

गौरतलब है कि वाद्रा बृहस्पतिवार शाम अपने तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंची थीं। उन्होंने हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा था कि वह इस दौरे में पार्टी कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों से मुलाकात कर चुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगी।

प्रमुख खबरें

12 करोड़ की बड़ी कुर्बानी, Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी, BCCI की मुहर का इंतजार!

मुझे Delhi Police गिरफ्तार करने वाली है..., Abhijeet Dipke का Jail Bharo Andolan का आह्वान, Jantar Mantar पर बढ़ा तनाव

भारत से पहली बार कांपा चीन, पुतिन के गुरु बोले हिंदू आ रहे हैं!

Bihar को मिलेगी नई पहचान, Patna का JP Ganga Path बनेगा World-Class Tourism Hub