Loksabha Elections में कांग्रेस हरियाणा में सभी 10 सीटों पर हासिल करेगी जीत, दीपेंद्र हुड्डा ने किया दावा

By रितिका कमठान | Jan 07, 2024

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूरे देश में घमासान जारी है। देशभर में जारी सियासी घमासान के बीच  सभी पार्टियों के नेता विभिन्न तरह की बयानबाजी भी करते नजर आ रहे हैं। नेताओं की तेज होती बयानबाजी के जरिए सत्ता पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर निशाना साधने में नहीं चूक रहे। 

कांग्रेस का जेपी नड्डा पर वार

बयान जारी करते हुए कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि दीपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा में 10 की 10 लोकसभा सीटें जीतने का दावा किया है। ऐसा ही दावा उन्होंने हिमाचल प्रदेश में भी किया था। जेपी नड्डा पर निशाना सादात हुए उन्होंने कहा कि जैसा भाजपा का हाल हिमाचल में कुछ महीनों पहले हुआ हरियाणा में भी वैसा ही होगा। कांग्रेस हरियाणा में सभी 10 सीटों पर जीत हासिल करने जा रही है।

बीजेपी कर रही ईडी का दुरुपयोग

हरियाणा में लगातार कांग्रेस नेताओं के घर रेड की जा रही है जिस पर दीपेंद्र हुड्डा ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि लगातार ईडी का दुरुपयोग किया जा रहा है। जनता भी मानती है कि भाजपा विपक्षी पार्टियों के नेताओं के घर ईडी की टीमें भेजकर संस्थान का दुरुपयोग कर रही है। राज्य में लगातार कांग्रेस नेताओं के घर रेड हो रही है। ईडी को इस जांच में कोई जानकारी भी नहीं मिली है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने कॉजपा को Jantar Mantar पर प्रदर्शन की इजाजत देने से किया इनकार

‘तेरा नखरा है झक्कास’ ने बढ़ाई ‘एहसास-द रियलाइज़ेशन’की धूम, इंटरनेट पर छाया नया रंग

“भारतीय प्रतिभा का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा, ट्रंप प्रशासन को करारा जवाब देकर भारत ने लूटी दुनिया की वाहवाही

Sexual Harassment Case: Delhi Court ने Brij Bhushan Sharan Singh को जवाब दाखिल करने के लिए दिया अतिरिक्त समय