प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने जा रहे कांग्रेसी कार्यकर्ता हुए गिरफ्तार

By Suyash Bhatt | Nov 15, 2021

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को भोपाल दौरे पर हैं। उनसे मिलने के लिए कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने समय मांगा था। लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने कांग्रेस के कार्यकर्ता को हिरासत में लिया है।

दरअसल प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करने के लिए कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने समय मांगा था। कमला नेहरू अग्नि कांड में 14 नवजात बच्चों की मौत की जांच की मांग को लेकर पीएम को ज्ञापन सौंपना चाहते थे।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले कांग्रेस के कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए। भोपाल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष गोलू यादव को जहांगीराबाद पुलिस ने हिरासत में लिया है। पीएम के दौरे के दौरान प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए पुलिस ने हिरासत में लिया है।

इसे भी पढ़ें:अगर गरीबों का मसीहा कोई है, तो वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है: CM शिवराज 

पीएम मोदी का शेड्यूल

  • पीएम मोदी सुबह 11:20 बजे दिल्ली से भोपाल के लिए रवाना हुए।
  • 12:30 बजे पहुंचे राजा भोज एयरपोर्ट।
  • 12:40 बजे हेलीकॉप्टर से जंबूरी मैदान के लिए रवाना हुए।
  • 1 बजे पहुंचे जंबूरी मैदान।
  • 2:40 बजे जंबूरी मैदान से बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी के लिए होंगे रवाना।
  • 3:10 बजे बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी से कार से रानी कमलापति स्टेशन के लिए होंगे रवाना।
  • रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का करेंगे लोकार्पण।
  • 3:55 बजे वापस यूनिवर्सिटी के हैलीपेड पहुंचेगे ।
  • 4:15 बजे राजा भोज एयरपोर्ट पहुंचेगे।
  • 4:20 बजे दिल्ली के लिए होंगे रवाना।

प्रमुख खबरें

चुनाव आयोग की स्वतंत्रता पर सुप्रीम कोर्ट के तीखे सवालों पर मोदी सरकार के तर्कपूर्ण जवाब

Udham Singh Death Anniversary: Jallianwala Bagh का बदला लेने London पहुंचे उधम सिंह, Michael ODwyer को किया ढेर

Kharge का PM Modi से तीखा सवाल: अगर शर्म है तो Amit Shah से इस्तीफा दिलवाइए

China-अमेरिका पर पहली बार किया योगी ने ऐसा ऐलान, देश-दुनिया हैरान!