Selfie लेने की कोशिश कर रहा था युवक, राहुल गांधी ने झटके हाथ, बीजेपी का तंज- मोहब्बत की दुकान के फीके पकवान

By अंकित सिंह | Dec 21, 2022

कांग्रेस की ओर से भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। हाल में ही भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में थी। राजस्थान में खत्म होने के बाद अब भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा में प्रवेश कर रही है। भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कर रहे हैं। राहुल गांधी लगातार कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। राहुल गांधी की इस यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम भी दिख रहा है। राहुल गांधी लगातार आम लोगों से भी मुलाकात कर रहे हैं। उनके साथ तस्वीरें खिंचवा रहे हैं। इन सबके बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रहा है। इसमें कांग्रेस का एक कार्यकर्ता मंच पर राहुल गांधी के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करता है। हालांकि, राहुल गांधी उसका हाथ झटकते नजर आ रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: 'PM Modi के नेतृत्व में सेना को दी गई है खुली छूट', BJP का तंज- खड़गे जी अध्यक्ष तो बन गए हैं लेकिन रिमोट कंट्रोल...

‘भारत जोड़ो यात्रा’ को बाधित करना चाहती है भाजपा : गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि इस यात्रा के प्रति बढ़ते जनसमर्थन से घबराकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इसे बाधित करना चाहती है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में (भारत जोड़ो) यात्रा निकली है और हमारी यात्रा आगे भी जारी रहेगी। जल्दी ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी अधिवेशन कर रही है जिसमें लोगों के सुझाव लिए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का पत्र पढ़ा। आप उनकी बौखलाहट देख सकते हैं। पाली सांसद पी.पी. चौधरी और गंगानगर सांसद निहालचंद ने उनको कल पत्र लिखा कि राहुल गांधी की यात्रा चल रही है और कोविड फैल रहा है...आप सोच सकते हो कि केंद्र सरकार कितनी घबराई हुई है।

प्रमुख खबरें

India Wholesale Inflation | भारत की थोक महंगाई में बड़ा उछाल! मार्च में दर बढ़कर 3.88% पहुंची, कच्चे तेल और गैस ने बिगाड़ा बजट

Double Vision: क्या है Diplopia बीमारी, जिसमें एक की दो तस्वीरें दिखती हैं? ये Life Style है बड़ी वजह

US Blockade पर Iran की America को सीधी चेतावनी, President Pezeshkian बोले- दबाव के आगे नहीं झुकेंगे

Shaurya Path: अंतरिक्ष में बदलने वाला है शक्ति संतुलन, रूसी सहयोग से ISRO तैयार करेगा Bharatiya Antariksh Station