कांग्रेस कार्यकर्ता जनता को बताएं कि BJP संविधान मिटाने की कोशिश कर रही है : Rahul Gandhi

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2024

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान से एक दिन पहले, बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे जनता को बताएं कि भारतीय जनता पार्टी हिंदुस्तान की सोच पर हमला कर रही है और संविधान को मिटाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि यह कोई आम चुनाव नहीं है बल्कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस अधिकारियों के बच्चों ने UPSC परीक्षा में लहराया परचम

राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया, हमने जनता की बात सुनकर यह घोषणापत्र तैयार किया है। आप इसके बारे में देश की जनता को बताइए। उन्होंने कहा, जनता को बताइए कि भाजपा हिंदुस्तान की सोच पर हमला कर रही है, हिंदुस्तान की विचारधारा को खत्म कर रही है, संविधान को मिटाने की कोशिश कर रही है। लोकसभा चुनाव के लिए सात चरणों में होने वाले मतदान का पहला चरण शुक्रवार को होगा। मतगणना चार जून को होगी।

प्रमुख खबरें

Pushkar Singh Dhami ने 26 अल्पसंख्यक संस्थानों को दी मान्यता, बाजपुर में 5 मदरसे सील

Asian Games के लिए Sports Ministry ने 503 खिलाड़ियों और 246 अधिकारियों के दल को दी हरी झंडी

Nepal Flood: भारत ने भेजी 5वीं राहत खेप, 166 भारतीय सुरक्षित निकाले गए

Ram Mandir Trust के नए CEO की नियुक्ति पर Akhilesh Yadav ने खड़े किए सवाल