बढ़ी हुई खाद की कीमतों को लेकर कांग्रेस ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र, किसान हित में मुख्यमंत्री निवास पर धरना देने की कही बात

By दिनेश शुक्ल | May 13, 2021

भोपाल 13 मई 2021। कोरोना महामारी के संकट से गुजर रहे मध्य प्रदेश में किसानों की समस्या को लेकर कांग्रेस ने आवाज उठाई है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष, मीडिया प्रभारी व पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर किसानों की समस्या से राज्य सरकार को अवगत करवाया है। कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री को लिखे अपने पत्र में खाद की कीमतों में की गई वृद्धि को वापस लेने की बात लिखी है। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए लिखा कि आपकी सरकार हमेशा किसान कल्याण की बात कहती रही है लेकिन हकीकत यह है कि आपके वादे सिर्फ घोषणाओं तक ही सीमित रहते है। यही कारण है कि कोरोना और पेट्रोल-डीजल के दामों से जूझ रहे प्रदेश में पहले से परेशान किसान अब मंहगाई की मार भी झेलने को मजबूर है।

इसे भी पढ़ें: पर्यावरण की शुद्धि ही कोरोना से मुक्ति का माध्यम-सुश्री उषा ठाकुर

मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में जीतू पटवारी ने डीएपी के मूल्य में 1200 से सीधे 1900 और एनपीके में 1200 से सीधे 1900 की वृद्धि किए जाने को सरकार का न्यायोचित कदम नहीं माना है। जीतू पटवारी ने कहा कि मंहगाई से जूझ रहे किसान पर खाद में सीधे 700 रूपए की वृद्धि क्या न्यायोचित है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश का पीड़ित, प्रताड़ित और शोषित किसान किसी भी स्थिति में यह बढ़ी हुई राशि देने की हिम्मत नहीं जुटा पाएगा। जीतू पटवारी ने कहा कि सरकार का यह किसान विरोधी निर्णय किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने मुख्यमंत्री से माँग करते हुए खाद की कीमतों में की गई वृद्धि को तत्काल वापस लेने का निवेदन किया। उन्होंने कहा कि अगर सरकार अपने इस किसान विरोधी निर्णय को वापस नहीं लेती तो वह मुख्यमंत्री निवास पर धरना देने के लिए विवश होना पड़ेगा और यह धरना मात्र शुरूआत होगी इसके बाद कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेगी।

प्रमुख खबरें

Ukraine-Russia War: रूस के भीषण हवाई हमले में भारतीय नागरिक की मौत, President Zelensky ने जताया दुख

Team India के तेज गेंदबाज Gurnoor Brar का बड़ा खुलासा: Jasprit Bumrah और Siraj से सीखकर निखर रही है लेंथ

गणेश चतुर्थी: मध्य रेलवे की 200 विशेष ट्रेनों में 1.17 लाख से अधिक टिकट बुक

US-India Defense Partnership में नया कदम, Tata और Javelin Joint Venture के बीच MoU का US दूत ने किया स्वागत